प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक मनपा चुनाव: 50% आरक्षण का असर, 334 महिलाएं मैदान में; शिवसेना-भाजपा सबसे आगे

Women Reservation Impact: नासिक मनपा चुनाव 2026 में 50% महिला आरक्षण का बड़ा असर दिख रहा है। 735 उम्मीदवारों में 334 महिलाएं मैदान में हैं और कई अनरिजर्व सीटों पर भी चुनौती दे रही हैं।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Election 2026: नासिक महानगरपालिका चुनाव में इस बार महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का असर साफ दिखाई दे रहा है। कुल 735 उम्मीदवारों में से 334 महिलाएं चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सबसे अधिक 59.57 प्रतिशत महिला कैंडिडेट उतारे हैं।

वहीं भाजपा 56.89 प्रतिशत के साथ दूसरे और उद्धव सेना 51.21 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। इस साल 122 सीटों में से 61 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कई महिलाएं अनरिजर्व (सामान्य) सीटों पर भी चुनाव लड़ रही हैं।

भाजपाः कुल 116 कैंडिडेट्स में से 66 महिलाओं को मौका दिया है। शिंदे सेनाः 94 में से 53 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। उद्धव सेनाः 82 में से 42 महिलाओं को टिकट दिया गया है। निर्दलीयः करीब 86 स्वतंत्र महिला उम्मीदवार दिग्गजों को टक्कर दे रही हैं।

डिवीजन वार महिला उम्मीदवारों की स्थिति

शहर के अलग-अलग हिस्सों में महिला उम्मीदवारों की सक्रियता ने चुनावी मुकाबला दिलचस्प बना दिया है: नासिक ईस्ट यहाँ से सबसे अधिक 77 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी हैं। नासिक रोडः छह वाडों में 67 महिलाएं मैदान में हैं। यहाँ भाजपा ने 13 और शिंदे सेना ने 10 उम्मीदवार उतारे हैं। पंचवटी छह वार्ड की 24 सीटों के लिए 62 महिला कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रही है। सातपुरः 16 सीटों के लिए 50 महिलाएं आमने-सामने हैं।

नासिक वेस्ट यहाँ के तीन वार्डों (7, 12, 24) की 12 सीटों के लिए 23 महिलाएं मैदान में है। चुनाव की कुल 122 सीटों के लिए 729 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है, जिनमें महिलाओं की संख्या 334 है। बड़ी बात यह है कि इंडिपेंडेट (निर्दलीय) महिला उम्मीदवारों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है और कई चेहरे पहली बार राजनीति के अखाड़े में उतरे हैं।

इस तरह हैं रिजर्व सीटें

प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का वर्गीकरण इस प्रकार किया गया है:

वर्ग संख्या
अनुसूचित जाति 09
अनुसूचित जनजाति 05
पिछड़ा वर्ग 16
सामान्य 31

सिडको डिवीजन का समीकरण

सिडको डिवीजन में 55 महिला उम्मीदवार सक्रिय हैं। इनमें भाजपा से 13, शिंदे सेना से 11, उद्धव सेना से सात और मनसे से चार उम्मीदवार मैदान में है। यहाँ भी 13 निर्दलीय महिलाओं ने मुकाबले को त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय बना दिया है।

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह