प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
नासिक

नासिक चुनाव 2026: 11वीं के छात्र का कमाल, AI से तैयार किया मराठी वोटिंग अवेयरनेस सॉन्ग

AI Voting Awareness Song: नासिक मनपा चुनाव 2026 में मतदाता जागरूकता के लिए एआई की मदद से मराठी ‘वोटिंग अवेयरनेस’ गीत तैयार किया गया है। 11वीं के छात्र प्रसाद भालेकर की यह पहल खूब सराही जा रही है।

अंकिता पटेल

Voter Awareness Campaign: नासिक महानगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नासिक में एक अनूठा प्रयोग किया गया है। जीवन केशरी मराठी स्टूडेंट ग्रुप और द पास्या एंटरटेनमेंट ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से मराठी भाषा में एक 'वोटिंग अवेयरनेस' गाना तैयार किया है। यह गाना खासकर युवा और नए मतदाताओं को लोकतंत्र में वोट की अहमियत समझाने के लिए बनाया गया है, जिसे समाज के हर वर्ग से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

11वीं के छात्र का तकनीकी कमाल

इस गाने को 11वीं कक्षा के कला संकाय के छात्र और एआई रिसर्चर प्रसाद भालेकर ने प्रोड्यूस किया है। प्रसाद ने अत्याधुनिक एआई टूल 'सुनो एआई' का इस्तेमाल कर इस गाने की धुन और शब्दों को पिरोया है। यह पहल इस बात का सटीक उदाहरण है कि आधुनिक तकनीक का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता के कार्यों के लिए भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। गाने की आकर्षक धुन और सीधे संदेश के कारण यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश

लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों पर आधारित यह गाना वर्तमान में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। गाने के वीडियो में नासिक शहर के प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय नागरिक खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। गाने के अंत में दिया गया संदेश 'वोट करें, अपना भविष्य बनाएं' लोगों पर गहरा असर डाल रहा है। सोशल मीडिया पर हजारों व्यूज मिलने के साथ-साथ शिक्षक, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

चुनाव में युवाओं को प्रेरित करने की जा रही कोशिश

प्रसाद भालेकर का कहना है कि एआई तकनीक का इस्तेमाल सामाजिक बदलाव के लिए किया जाना समय की मांग है। वहीं, जीवन केशरी मराठी स्टूडेंट ग्रुप के सह-प्रमुख आदित्य रिकामे ने कहा कि एक छात्र समूह के रूप में हमारी जिम्मेदारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना भी हमारा लक्ष्य है। यह पहल पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है और इसका एकमात्र उद्देश्य नासिक के विकास के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान केंद्र तक लाना है।

लोकतंत्र में हर वोट की कीमत

इस गाने के जरिए पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं को यह समझाने की कोशिश की गई है कि वोटिंग केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि शहर के बेहतर भविष्य और सुशासन को दिशा देने का एक शक्तिशाली माध्यम है। टेक्नोलॉजी और कला का यह सुंदर संगम नासिक के मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास