नासिक मनपा चुनाव (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक मनपा चुनाव: तीन दिनों में 1148 आवेदन बिके, गठबंधन के पेंच के बीच नामांकन की रफ्तार धीमी

Nashik Municipal Corporation Polls: नासिक मनपा चुनाव में तीन दिनों में 1,148 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है, जबकि गठबंधन की अनिश्चितता के कारण नामांकन दाखिल करने की गति फिलहाल धीमी बनी हुई है।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Election: नासिक महानगरपालिका के आगामी आम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। शुक्रवार को तीसरे दिन तक कुल 122 सीटों के लिए 590 इच्छुक उम्मीदवारों ने 1,148 नामांकन पत्र खरीदे हैं। चुनाव कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प होने वाला है।

शहर के विभिन्न प्रभागों में उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सिन्नर फाटा और नासिक रोड क्षेत्र के छह प्रभागों के लिए अब तक 1,070 आवेदन बिक चुके हैं। पश्चिम विभाग में 12 सीटों के लिए 375 आवेदन वितरित किए गए हैं।

प्रभागवार आवेदनों की स्थिति

प्रभाग क्रमांक 17, 18, 19, 20 और 21 में आवेदन खरीदने वालों की संख्या सबसे अधिक रही है। हालांकि, इंदिरानगर और पंचवटी क्षेत्रों में गठबंधन की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आवेदकों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखी गई है।

नामांकन के लिए ‘शुभ मुहूर्त’ का इंतजार

तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक केवल कुछ ही उम्मीदवारों ने औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें शिवसेना (उबाठा) के सुधाकर जाधव (प्रभाग क्रमांक 21) और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। ज्योतिषाचार्य सतीश शुक्ल के अनुसार, कई उम्मीदवार शनिवार, 27 दिसंबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक के ‘शुभ मुहूर्त’ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 29 दिसंबर को भी नामांकन के लिए विशेष मुहूर्त बताया गया है।

अवकाश के बावजूद जारी रहेगी प्रक्रिया

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 और 30 दिसंबर (दोपहर 2 बजे तक) निर्धारित की गई है। चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि शनिवार, 27 दिसंबर को सरकारी अवकाश होने के बावजूद नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन स्वीकार करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। अंतिम दो दिनों में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पंचवटी, नासिक रोड और अन्य विभागीय कार्यालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो