NMC 300 posts recruitment (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक मनपा में 300 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, महासभा में विरोध के बावजूद भर्ती प्रक्रिया जारी

Nashik Recruitment 2025: नासिक मनपा में 20 साल बाद 300 पदों की सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है, विरोध के बावजूद 24-25 फरवरी को 13 शहरों में 19,500 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Recruitment: नासिक मनपा में पिछले 20 वर्षों बाद हो रही सीधी भर्ती प्रक्रिया को लेकर महासभा में भारी हंगामे के बावजूद प्रशासन ने इसे जारी रखने का निर्णय लिया है। आगामी कुंभ मेले के लिए आवश्यक तकनीकी जनशक्ति को ध्यान में रखते हुए 300 रिक्त पदों के लिए 24 और 25 फरवरी को राज्य के 13 शहरों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

महापौर हिमगौरी आहेर-आडके की अध्यक्षता में आयोजित महासभा में भर्ती प्रक्रिया को रद्द या स्थगित करने की मांग को लेकर नगरसेवकों ने जमकर नारेबाजी और विरोध किया। कई सदस्यों का तर्क था कि नासिक मनपा की भर्ती होने के बावजूद परीक्षा राज्य के अन्य 13 शहरों में क्यों ली जा रही है। उन्होंने स्थानीय भूमिपुत्रों को प्राथमिकता देने और अग्निशमन विभाग में पहले से मानदेय पर कार्यरत 105 कर्मचारियों को वेटेज देने की मांग उठाई।

पदों का विवरण और परीक्षा केंद्र

  • इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 300 पद भरे जाने हैं, जिनमें
  • अभियंता (ग्रुप ‘सी’): स्थापत्य, यांत्रिकी और विद्युत विभाग में 114 सहायक व कनिष्ठ अभियंता
  • अग्निशमन व आपदा प्रबंधन: 150 फायरमैन

ड्राइवर-यंत्रचालक: 36 पद

कुल पद: 300

इन पदों के लिए राज्यभर से 19,500 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा नासिक सहित सिन्नर, मुंबई, ठाणे, पुणे, धुलिया, जलगांव, अहिल्यानगर, अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर, नागपुर और नांदेड़ के 29 केंद्रों पर आयोजित होगी।

13 शहरों में 19,500 उम्मीदवार देंगे परीक्षा

विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया सरकारी नियमों और स्वीकृतियों के अनुसार पारदर्शी तरीके से लागू की जा रही है। वहीं महापौर आहेर ने कुंभ मेले का हवाला देते हुए कहा कि समय कम है और शहर के विभिन्न बुनियादी ढांचागत प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए नए इंजीनियरों और तकनीकी स्टाफ की अत्यंत आवश्यकता है। कुंभ मेले के दौरान ये नए कर्मचारी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद शेष रिक्त पदों की भर्ती के लिए वे स्वयं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर फॉलो-अप लेंगी। नगरसेवकों की मांगें अमान्य होने के साथ ही अब अगले तीन दिनों में होने वाली परीक्षाओं पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल छंट गए हैं।

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट