Child Kidnapping Fake Case Nashik (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI) 
नासिक

प्रेमी को साथ रखने के लिए मां ने रची 'बेटे के अपहरण' की झूठी कहानी; पुलिस ने सीसीटीवी से किया पर्दाफाश

Child Kidnapping Fake Case Nashik: नासिक में महिला ने प्रेमी को पाने के लिए बेटे के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। सीसीटीवी ने खोला राज, मां पर केस दर्ज।

अनिल सिंह

Child Kidnapping Nashik: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी को साथ रखने की जिद में अपने ही पांच वर्षीय बेटे को मोहरा बना डाला। प्रेमी को कानूनी जाल में फंसाकर अपने पास रहने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से महिला ने बच्चे के अपहरण का नाटक रचा। हालांकि, नासिक पुलिस की सतर्कता और सीसीटीवी फुटेज ने इस पूरी साजिश की पोल खोल दी।

यह घटना मालेगांव तालुका के वडनेर खाकुरडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, पंचशील नगर की निवासी मनीषा मयूर मंडल (35) का अपने प्रेमी मोहन साईनाथ मोरे (32) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मनीषा ने एक खतरनाक योजना बनाई

मोहन पिछले कुछ समय से मनीषा के साथ रहने के लिए तैयार नहीं था। उसे सबक सिखाने और अपने पास रहने के लिए मजबूर करने के लिए मनीषा ने एक खतरनाक योजना बनाई। उसने अपने साढ़े पांच वर्षीय बेटे जितेश को गुपचुप तरीके से अपने रिश्तेदारों और दोस्त के पास छिपा दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मोहन ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है।

पुलिस की जांच और सीसीटीवी का खुलासा

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध प्रेमी मोहन मोरे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान मोहन ने बच्चे के अपहरण की बात से साफ इनकार कर दिया, जिससे पुलिस को मनीषा के बयानों पर संदेह होने लगा।

मनीषा की साज़िश का पर्दाफाश

जब पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, तो सच सामने आ गया। फुटेज में साफ दिखा कि मनीषा खुद अपने बेटे को अपने दोस्त विष्णु श्रीराम सोनवाने के हवाले कर रही थी।

कानूनी कार्रवाई और मासूम की सुरक्षा

नासिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित स्थान से बरामद कर लिया और उसे उसके पिता को सौंप दिया। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हो गया कि मनीषा ने मोहन पर दबाव बनाने के लिए यह झूठा मामला गढ़ा था। इस गंभीर धोखाधड़ी और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में वडनेर खाकुरडी पुलिस स्टेशन में मनीषा मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार