प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

मनपा चुनाव के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद,सीसीटीवी और जीपीएस से चुनावी निगरानी; पुलिस अलर्ट मोड में

Law and Order: नासिक और मालेगांव मनपा चुनावों के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 13 जनवरी से कड़ा बंदोबस्त रहेगा, संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च और मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस तैनात की गई है।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Election Security: नासिक और मालेगांव महानगरपालिका चुनावों के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सोमवार से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद - करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में रूट - मार्च निकाले जाएंगे।

मंगलवार 13 जनवरी से पूरे शहर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात कर दिया जाएगा। विशेष रूप से संवेदनशील माने जाने वाले मालेगांव महानगरपालिका के लिए ग्रामीण पुलिस बल ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।

नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के निर्देशानुसार, विशेष शाखा के उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण और सहायक आयुक्त संदीप मिटके ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए CCTV व GPS तकनीकों का सहारा

शहर के चौदह पुलिस थानों के जांच दल, मतदान केंद्र और स्ट्रांग रूम जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सशख पुलिस टुकड़ियों तैनात की गई हैं। साथ ही, दोनों परिमंडलों में उपायुक्त मोनिका राउत और किशोर काले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के आदेश पर मालेगांव के अपर पुलिस अधीक्षक तेगबीर संधू और नाशिक के अपर अधीक्षक आदित्य मिरखेलकर सुरक्षा कमान संभाल रहे हैं।

चुनाव के दौरान नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से हर टीम और मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारियों को 'वायरलेस कॉल' के जरिए लगातार अपडेट लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी और जीपीएस जैसी आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है।

सुरक्षा बलों का विवरण

नासिक शहर: पुलिस आयुक्त, 3 उपायुक्त, 7 सहायक आयुक्त और 3,000 स्थानीय पुलिस अधिकारी-कर्मचारी

अतिरिक्त बल: 900 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी और 1800 होमगार्ड।

मालेगांव: पुलिस अधीक्षक, 2 अपर अधीक्षक, उपविभागीय अधिकारी और 1,200 पुलिस कर्मियों सहित होमगार्ड की टुकड़ियों।

विशेष बलः राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) की कंपनियां भी तैनात रहेंगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब