प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

मकर संक्रांति पर नासिक के आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों का उत्सव, गुजरात की पतंगों से सजा बाजार

Sankranti Celebration: मकर संक्रांति पर नासिक में गुजरात से आई रंग-बिरंगी पतंगों की धूम है। शालीमार, अशोक स्तंभ और रविवार कारंजा में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, बच्चों में ‘चायनीज ड्रैगन’ पतंग खास प

अंकिता पटेल

Nashik Makar Sankranti: नासिक मकर संक्रांति के पर्व पर नासिक का आसमान रंग-बिरंगे पतंगों से सजने के लिए तैयार है। इस वर्ष विशेष रूप से गुजरात से मंगाए गए पतंगों ने बाजार में दस्तक दी है, जिन्हें खरीदने के लिए शहर के शालीमार, अशोक स्तंभ और रविवार कारंजा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

विक्रेताओं के अनुसार, गुजरात के पतंग अपनी विशिष्ट डिजाइन, आकर्षक रंगों और उच्च गुणवत्ता के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। स्थानीय विक्रेता प्रवीण कांबले और विशाल बोदवदडे ने बताया कि मध्यम आकार के पतंगों का एक पैकेट (10 पतंग) 120 से 150 रुपये में उपलब्ध है वहीं, बड़े आकार के कपड़े वाले पतंगों की कीमत 1000 रुपये तक है छोटे बच्चों के लिए 'बेबी पतंग' का पैकेट मात्र 15 रुपये में मिल रहा है।

इस साल बाजार में चायनीज ड्रैगन नामक पतंग बच्चों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पतंग को फिशिंग स्टिक की मदद से उड़ाया जाता है। हालांकि यह बहुत ऊंचाई तक नहीं जाता, लेकिन उड़ाने में बेहद आसान होने के कारण छोटे बच्चे इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

युवाओं में पतंगों का जोश

इसके अलावा बाजार में गरुड़, छोटा भीम, स्पाइडरमैन और बैलून जैसे विविध विकल्पों की भरमार है। पतंगबाजी के लिए अनिवार्य चकरी में भी इस वर्ष काफी विविधता देखी जा रही है।

बाजार में लकड़ी की सुबक नक्काशीदार और डिजाइनर चकरी 2000 तक की कीमत पर बिक रही है। वहीं, आम ग्राहकों के लिए प्लास्टिक और अन्य धातु से बनी चकरियां 80 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के दायरे में उपलब्ध है।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी