प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक मनपा चुनाव का शंखनाद, 23 से 30 दिसंबर तक नामांकन, राजनीतिक दलों में मंथन तेज

Nashik Election: नासिक महानगरपालिका चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। 23 से 30 दिसंबर तक नामांकन होंगे। टिकट फाइनल न होने से अंतिम दिनों में नामांकन केंद्रों पर भारी भीड़ की संभावना है।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Corporation Election 2025: नासिक महानगरपालिका के चुनावी रण का औपचारिक शंखनाद मंगलवार से होने जा रहा है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो रही है।

नामांकन जमा करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया गया है। टिकट फाइनल होने के इंतजार में बैठे सैकड़ों इच्छुक उम्मीदवारों के कारण अंतिम दिनों में नामांकन केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं।

पिछले कई दिनों से सभी प्रमुख राजनीतिक दलों में साक्षात्कारों और बैठकों का दौर जारी है। भाजपा, शिवसेना (शिंदे और यूबीटी), राकांपा (दोनों गुट), कांग्रेस और मनसे में टिकट पाने के लिए उम्मीदवारों की लंबी कतार लगी है।

टिकट की आस में 'वेटिंग' पर दिग्गज और वारिस

हालांकि, महायुति और महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे और समीकरणों को लेकर जारी मंथन के कारण अब तक आधिकारिक सूचियां जारी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व 27 दिसंबर के बाद ही अपने पत्ते खोलेगा।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो टिकट की घोषणा में होने वाली देरी का असर नामांकन प्रक्रिया पर पड़ेगा। जब तक पार्टियों से 'ए' और 'बी' फॉर्म नहीं मिल जाते, उम्मीदवार पर्चा भरने से कतरा रहे हैं। ऐसे में 29 और 30 दिसंबर को नामांकन केंद्रों पर भारी गहमागहमी रहने की संभावना है।

जिला प्रशासन और चुनाव कार्यालय ने संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त खिड़कियों और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही नासिक की राजनीति में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है।

टिकट कटने की आशंका में कई नाराज गुट निर्दलीय या अन्य दलों के संपर्क में है। अगले आठ दिनों तक शहर में शक्ति प्रदर्शन, रैलियों और बैठकों का दौर जारी रहेगा, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाने वाला है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी