नासिक कुंभ मेला, हेली टूरिज्म( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक कुंभ 2027 में श्रद्धालुओं को खास सुविधा, हेलीकॉप्टर से पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की तैयारी

Nashik Kumbh Mela Heli Tourism: नासिक कुंभ में हेली टूरिज्म योजना के तहत श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से महाराष्ट्र के 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक ही सर्किट में कर सकेंगे।

अंकिता पटेल

Jyotirlinga Circuit Maharashtra: नासिक आगामी सिंहस्थ कुंभमेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक सुविधा की योजना बनाई जा रही है। महाराष्ट्र पर्यटन निदेशालय नासिक में 'हेली टूरिज्म' की नींव रखने की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत भक्त अब एक ही 'तीर्थक्षेत्र सर्किट' के माध्यम से राज्य के पांचों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन हवाई मार्ग से कर सकेंगे।

पर्यटन विभाग की इस योजना के माध्यम से श्रद्धालु हेलीकॉप्टर द्वारा महाराष्ट्र के इन पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर पाएंगे- त्र्यंबकेश्वर (नासिक), भीमाशंकर (पुणे), घृष्णेश्वर (वेरुल, छत्रपति संभाजी नगर), औंढा नागनाथ (हिंगोली), परली वैजनाथ (बीड)।

बुनियादी ढांचा और नासिक दर्शन

इस महत्वाकांक्षी सुविधा के लिए त्र्यंबकेश्वर के पास एक उपयुक्त स्थान पर हेलीपैड बनाने को प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन से जमीन की मांग की गई है कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए 'नासिक दर्शन' हेतु जॉय राइ शुरू की जाएंगी। सेवा को गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक निजी विशेषज्ञ एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी। इससे समय की बचत होगी और विशेष रूप से बुजुर्ग व शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे।

पर्यटन को नया बूस्ट

धार्मिक यात्रा के साथ-साथ नासिक में साहसिक खेलों का रोमांच भी बढ़ने वाला है। पर्यटन उपसंचालक नंदकुमार राऊत ने आगामी योजनाओं का विवरण दिया- गंगापुर बांध: पैरामीटरिंग की सुविधा शुरू होगी-कक्यपी और हतगडः यहां पैराग्लाइडिंग का रोमांच अनुभव किया जा सकेगा।

धार्मिक नगरी शिड़ीं में भी साहसिक गतिविधियों को शुरू करने का प्रयास जारी है। नासिक में पहले से ही जिप लाइन और ट्रेकिंग पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। पर्यटन विभाग का मानना है कि कुंभ मेले के अवसर पर शुरू होने वाला यह हेली टूरिज्म' नासिक के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव