प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

खरीफ 2024-25: किसानों को बड़ी राहत, MSP खरीफ रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ी

Support Price Scheme: नासिक सहित राज्य के किसानों को राहत देते हुए खरीफ 2024-25 के लिए MSP खरीद योजना में धान, मक्का, ज्वार, रागी व तिलहन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई।

अंकिता पटेल

Kharif 2024-25 MSP Hindi News: नासिक खरीफ सीजन 2024-25 के लिए सरकार की सपोर्ट प्राइस खरीद स्कीम के तहत, धान, मक्का, ज्वार, रागी और तिलहन अनाज की खरीद के लिए किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन अब 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है।

इस संबंध में राज्य के फूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर प्रोटेक्शन विभाग ने आधिकारिक शासनादेश जारी कर दिया है। राज्य में बड़ी संख्या में किसान - तकनीकी समस्याओं, दस्तावेजों की कमी और अन्य - कारणों से निर्धारित समय के भीतर अपना - रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे।

इसे देखते हुए - महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन और ट्राइबल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने डेडलाइन बढ़ाने की मांग की थी। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

सपोर्ट प्राइस के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य : खरीफ

मार्केटिंग सीजन में अपनी उपज को सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। सरकार केवल उन्हीं पात्र किसानों से अनाज खरीदेगी जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन समय पर पूरा कर लिया है। प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में किसानों को कोई असुविधा न हो और सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

समय रहते पूरे करें दस्तावेज

फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस विस्तारित समय का लाभ उठाएं और जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द पूरा कर लें।

इस फैसले से मक्का, ज्वार, धान और रागी उगाने वाले हजारों किसानों को बड़ी राहत मिली है, जो अब अपनी उपज का सही दाम पा सकेंगे।

यहा इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि अधिक से अधिक किसान इस योजना का फायदा उठाएं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए