नासिक पति हत्या मामला एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

नासिक में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला, प्रेमी संग पत्नी ने रची साजिश; कसारा घाट में फेंका शव

Nashik Murder Investigation: नासिक में पत्नी ने कथित रूप से प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की। शव 18 घंटे घर में रखने के बाद कसारा घाट में फेंकने के आरोप में 5 आरोपी हिरासत में है।

आंचल लोखंडे

Nashik Husband Murder Case: नासिक में अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण एक महिला द्वारा अपने प्रेमी की मदद से पति का गला रेतकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को करीब 18 घंटे तक घर में ही रखा गया। इसके बाद आधी रात को कार के जरिए शव को कसारा घाट ले जाकर फेंक दिया गया। मृतक की पहचान वसंत गोरखनाथ सातपुते के रूप में हुई है।

नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए कसारा घाट से शव बरामद कर लिया है। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वसंत सातपुते को शराब और जुए की लत थी। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। इसी रंजिश के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

नासिक क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी वारदात पहले से योजना बनाकर अंजाम दी गई थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से उसे लगभग 18 घंटे तक घर में ही छिपाकर रखा गया। इसके बाद आधी रात को कार के माध्यम से शव को कसारा घाट ले जाकर नीचे फेंक दिया गया।

पत्नी समेत 5 आरोपी हिरासत में

इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध महिला हसीना शेख, साहिल शाह और मोइन शाह सहित 2 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की आगे की जांच कर रही है, जिससे हत्या के सटीक कारणों, साजिश में शामिल अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम का ब्योरा सामने आ सकेगा।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ