गोदावरी नदी सफाई ( सोर्स: सोशल मीडिया )  
नासिक

नासिक: गोदाई संस्था की पहल, कुंभ में सेवा का अनुरोध, निजी खर्च से नदी सफाई; मनपा से मांगा सहयोग

Nashik Godavari River Cleanup: नासिक में गोदाई संस्था के स्वयंसेवक पिछले 198 सप्ताहों से गोदावरी नदी की सफाई कर रहे हैं। मनपा से संसाधन सहयोग की मांग के साथ सिंहस्थ कुंभ में सेवा का भी अनुरोध किया गया

अंकिता पटेल

Nashik River Conservation: नासिक की जीवनदायिनी गोदावरी नदी को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ गोदाई बहुउद्देशीय संस्था के स्वयंसेवक पिछले 198 सप्ताहों से निरंतर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।

प्रत्येक रविवार सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक चलने वाले इस अभियान में लगभग 30 से 35 गोदासेवक सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। संस्था के पास कुल 110 पंजीकृत सेवक हैं, जो अब तक अपने निजी खर्च पर स्वच्छता सामग्री जुटाकर नदी की सफाई कर रहे हैं।

स्वयंसेवकों के इस निस्वार्थ कार्य को व्यापक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से संस्था के पदाधिकारियों ने हाल ही में मनपा आयुक्त से भेंट की। संस्था ने मांग की है कि मनपा इन स्वयंसेवकों को आवश्यक संसाधन और सहयोग प्रदान करे।

मनपा आयुक्त ने भी इस नेक कार्य में सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही, संस्था ने आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान आधिकारिक तौर पर सेवा का अवसर देने का अनुरोध प्रशासन से किया है।

अभियान की मुख्य बातें

अवधि: 198 सप्ताह (लगभग 3.8 वर्ष)। समयः हर रविवार सुबह 7:30 से 9:30 बजे, टीमः 110 पंजीकृत स्वयंसेवक लक्ष्यः कुंभ मेला 2026 में 'आधिकारिक सेवा दल के रूप में कार्य करन

स्वयंसेवकों का समर्पण

नदी की स्वच्छता के दौरान सेवक भारी मात्रा में पुराने कपड़े, फूल, हार और अन्य अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालते हैं, संस्था के अध्यक्ष दीपक पाटिल के नेतृत्व में यह मुहिम सफलतापूर्वक सचालित हो रही है।

इस सेवा कार्य में महासचिव श्याम जन्नावार, उपाध्यक्ष डॉों, अमन उपगन्लावार, कोषाध्यक्ष सुभाष कुलकर्णी, सह-सचिव सचिन मौरे सहित गणेश वैश्य, वीरेंद्र टिले, महाले, शेखर ढेपे, जयश्री दांडगे, छाया सखैरनार, भास्कर पाटिल, चारुदत्त कुलकर्णी, दिनेश कुमावत एवं अन्य सहयोगी निरंतर अपना योगदान दे रहे है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल