गारो आर्ट गैलरी नासिक (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

गारो आर्ट गैलरी में बिखरे कला के रंग, संयुक्त राष्ट्र संघ के विदेशी प्रतिनिधियों ने लिया उत्सव का जीवंत अनुभव

Garo Art Gallery Nashik: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने नासिक की गारो आर्ट गैलरी का दौरा किया। उन्होंने भारतीय कला-संस्कृति का अनुभव लिया।

आंचल लोखंडे

Foreign Delegates In Nashik: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने गारो आर्ट गैलरी का दौरा कर भारतीय कला और समृद्ध संस्कृति का अवलोकन किया। इस दौरान आयोजित विशेष सत्र में पत्रकार व वारली कला शोधकर्ता संजय देवधर और सुप्रिया जोशी ने पारंपरिक वारली चित्रशैली का जीवंत प्रदर्शन (डेमो) दिया।

वहीं, मयूर सातोटे ने शाडू मिट्टी से गणेश मूर्ति का निर्माण किया और आनंद देसले ने कपड़े पर आकर्षक रेखांकन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में गारो आर्ट गैलरी के निदेशक राहुल अहिरे ने विदेशी अतिथियों का स्वागत किया। प्रास्ताविक संबोधन में स्नेहल अहिरे ने भारतीय कला, संस्कृति, परंपराओं और संयुक्त परिवार प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला।

वारली चित्रशैली और गणेशोत्सव का लिया जीवंत अनुभव

'सर्वास इंडिया' के माध्यम से फ्रांस, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, स्पेन, इजरायल, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ताइवान, हांगकांग और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि नासिक पहुंचे थे। अनंत चतुर्दशी के दिन नासिक आगमन पर इन प्रतिनिधियों ने गणपति आरती में भाग लिया और विसर्जन जुलूस का आनंद उठाया। लगभग 10-12 दिनों के भारत प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय कुटुंब व्यवस्था, गणेशोत्सव, लोककला, खाद्य संस्कृति और आत्मीयता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

सराहनीय योगदान

सर्वास इंडिया के राष्ट्रीय सचिव नितिन वानखेड़े और उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव सोनवणे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रदीप कोरडे, रुपाली मेमाणे, अविनाश शिरोडे, सचिन पाटिल, गणेश ठाकुर, गौरी कोरडे, शिल्पा मेहता और हेमराज राजपूत ने सराहनीय योगदान दिया।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति