Nashik Kerosene Distribution (Image- Social Media) 
नासिक

नासिक में गैस किल्लत के बीच बड़ी राहत: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 लीटर केरोसिन, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

Nashik Ration Card News: गैस सिलेंडरों की किल्लत को देखते हुए नाशिक प्रशासन प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 3 लीटर केरोसिन देगा। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने 228 किलो लीटर कोटे के वितरण की योजना बनाई है।

रूपम सिंह

Maharashtra Govt Kerosene Distribution: नासिक घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से जूझ रहे नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी रूप से केरोसिन (घासलेट) वितरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत जिले के प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 3 लीटर केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा।

केंद्र सरकार ने राज्य के लिए कुल 3744 किलो लीटर केरोसिन का कोटा मंजूर किया है। इस आपूर्ति के आधार पर नाशिक प्रशासन ने वितरण की रूपरेखा तैयार की है। वर्तमान में प्रति परिवार राशन कार्ड धारक को 3 लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है।

वितरण प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। नासिक जिलाधिकारी के अनुसार, उपलब्धता के आधार पर बाद में सफेद राशन कार्ड धारकों के नाम पर भी विचार किया जाएगा।

नाशिक जिले का कोटा और परिवहन

जिन परिवारों के पास फिलहाल राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी उपलब्धता के अनुसार कैरोसिन वितरण के लिए पात्र माना जा सकता है। मार्च और अप्रैल महीने की जरूरतों को देखते हुए  नासिक जिले के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। नासिक जिले को 228 किलो लीटर केरोसिन मंजूर किया गया है। इस ईंधन को विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाने के लिए कुल 19 टैंकरों को अनुमति दी गई है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रत्येक तहसील की मांग और आवश्यकता के अनुरूप केरोसिन का न्यायोचित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा