प्रतीकात्मत तस्वीर ( सोर्स :सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक में अतिक्रमण हटाओ अभियान, दिंडोरी रोड पर मनपा का एक्शन, 43 टपरियों की जांच, 22 पर कार्रवाई

Nashik Encroachment: दिंडोरी रोड पर मनपा ने 43 टपरियों की जांच की, जिनमें से 22 सड़क सीमा में पाई गईं। अधिकांश टपरीधारकों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया।

अंकिता पटेल

Dindori Road Tapri Removal: नासिक दिंडोरी रोड पर सड़क किनारे लगी टपरियों और अतिक्रमण के खिलाफ नासिक महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दिंडोरी नाका क्षेत्र में कुल 43 टपरियों की सघन जांच की गई, जिसमें से 22 टपरियां सड़क की सीमा के भीतर पाई गईं।

महानगरपालिका के अतिक्रमण अधिकारियों के अनुसार, चिह्नित की गई इन 22 टपरियों पर पहले ही लाल निशान लगा दिए गए थे। प्रशासन की पूर्व सूचना का पालन करते हुए अधिकांश टपरीधारकों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। शेष 21 टपरियां सड़क की सीमा के बाहर पाई गई, जिस कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अतिक्रमण मुक्त बनाने में करें सहयोग

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क किनारे बचे हुए अन्य अवरोधों को अगले दो दिनों में हटा दिया जाएगा। शॉपिंग सेंटर को भी नोटिस अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत दिंडोरी नाका स्थित शॉपिंग सेंटर के 43 गालाधारकों पर भी कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों ने इन गालाधारकों को निर्देश दिए हैं कि वे दुकानों के मूल ढांचे को छोड़कर सामने की ओर बनाए गए अवैध शेड, अस्थायी निर्माण और सीमेंट के ओटों को तुरंत हटा लें। मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सड़क चौड़ीकरण और सुचारू यातायात के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

आयुक्त के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई मनपा आयुक्त मनीषा खत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अभियान के दौरान अतिक्रमण उपायुक्त नांदुरकर, पंचवटी विभागीय अधिकारी मदन हरिश्चंद्र, गाड़ी प्रमुख उमेश खैरे और नंदू खंडोर सहित पंचवटी विभाग के अतिक्रमण दस्ते के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में तैनात थे। आयुक्त ने नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा