पुलिसक की गिरफ्त में आरोपी (फोटो नवभारत)
नासिक

तांबे के तार चोरी कर भाग रहा था आरोपी, नासिक पुलिस ने कार समेत दबोचा, अभी तक दे चुका है 12 वारदातों को अंजाम

Nashik Copper Wire Theft Case: नासिक के लासलगांव में पुलिस ने तांबे के तार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में 12 वारदातों का खुलासा हुआ, जबकि एक करोड़ के माल की जांच जारी है।

आलोक उमाकृष्ण

Nashik Copper Wire Theft Case Accused: नासिक जिले के लासलगांव पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान चोरी के 3 लाख 43 हजार रुपये मूल्य के तांबे के तार और एक सेंट्रो कार के साथ उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी खुर्शीद अब्दुल हमीद खान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?

पुलिस पूछताछ में नासिक जिले की कम से कम 12 स्थानों पर हुई चोरी व सेंधमारी के मामलों का खुलासा होने तथा करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक का माल बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार, मंगलवार मध्यरात्रि विट्ठलवाड़ी गांव स्थित 'लोणजाईमाता इलेक्ट्रिकल वर्क्स एंड हार्डवेयर' दुकान का शटर तोड़कर 3,43,216 रुपये मूल्य के तांबे के तार चोरी कर लिए गए थे।

आरोपी खुर्शीद खान (मूल निवासी सिद्धारथ नगर, उत्तर प्रदेश; वर्तमान निवासी इगतपुरी) सेंट्रो कार (MH 03 AM 3467) से माल ले जा रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. डी. एस. स्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक विमला एम. और उपविभागीय पुलिस अधिकारी के. के. पाटिल के मार्गदर्शन में 19 अगस्त की तड़के विंचूर तीन पाटी पर नाकेबंदी की गई थी।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

नाकेबंदी के दौरान पुलिस कर्मचारियों को संदेहास्पद कार दिखी। सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कोते व आरक्षी अमोल तलेकर ने पीछा किया, तो कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने आरोपी के पास से 3.43 लाख के तांबे के तार, 1 लाख रुपये मूल्य की कार, बोल्ट कटर और लोहे की छड़ सहित कुल 4,51,716 रुपये का माल जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 21 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पूछताछ में उसने लासलगांव, सायखेड़ा, पिंपलगांव बसवंत, डिंडोरी, सिन्नर, इगतपुरी, वडनेर भैरव, सटाणा और चांदवड़ सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 वारदातों की बात कबूल की है।मामले की आगे की जांच जारी है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां