नासिक साइबर फ्रॉड  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

नासिक कलेक्टर बनकर ठगने की कोशिश, थाईलैंड नंबर से फर्जी WhatsApp अकाउंट

Cyber Fraud Thailand Number: नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने थाईलैंड के नंबर से फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाया है।

आंचल लोखंडे

Nashik Cyber Crime: नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने फर्जी व्हॉट्सअॅप बिजनेस अकाउंट बना लिया है। थाईलैंड के मोबाइल नंबर से संचालित इस अकाउंट के जरिए नागरिकों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन के नाम का दुरुपयोग सामने आने से हड़कंप मच गया है।

Hello मैसेज से शुरू किया संपर्क

फर्जी व्हॉट्सअॅप अकाउंट पर जिलाधिकारी आयुष प्रसाद का नाम और फोटो लगाया गया है। अकाउंट को ‘Business Account’ के रूप में प्रदर्शित किया गया है। +66 92 455 6074 इस थाईलैंड के नंबर से नागरिकों को “Hello… How are you doing… Where are you at the moment?” जैसे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस तरह सामान्य बातचीत के बहाने लोगों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन ने किया अलर्ट

जिलाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह अकाउंट आधिकारिक नहीं है। नागरिकों को इस फर्जी अकाउंट से सावधान रहने की अपील की गई है। किसी भी प्रकार के मैसेज, फोन कॉल या अन्य संपर्क का जवाब न दें। साथ ही निजी जानकारी, दस्तावेज, ओटीपी, बैंक खाते का विवरण अथवा आर्थिक लेन-देन से संबंधित जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी गई है।

बिना पुष्टि कोई कार्रवाई न करें

जिला प्रशासन के नाम पर सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप से प्राप्त संदिग्ध संदेशों की पहले पुष्टि करें। जल्दबाजी में किसी लिंक पर क्लिक करने, दस्तावेज भेजने अथवा पैसे का लेन-देन करने से बचें। संदिग्ध संपर्क मिलने पर संबंधित यंत्रणा को इसकी जानकारी देने का आवाहन प्रशासन ने किया है।

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई