प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

कड़ाके की ठंड में अंडे के दामों में आई उछाल, ठंड में बढ़ी डिमांड, कम उत्पादन से अंडा हुआ महंगा

Winter Demand Eggs: नासिक जिले में कड़ाके की ठंड से अंडों की मांग बढ़ गई है। कम आवक और उत्पादन घटने से खुदरा बाजार में अंडा 5 से बढ़कर 8 रुपये तक पहुंच गया है।

अंकिता पटेल

Nashik Egg Price Hike Hindi News: मनमाड़ शहर और पूरे नासिक जिले में कड़ाके की ठंड की लहर ने दस्तक दे दी है। बढ़ते तापमान की गिरावट के साथ ही बाजार में अंडों की कीमतों में भारी उछाल आया है।

आलम यह है कि खुदरा बाजार में जो अंडा पहले 5 रुपये में मिलता था, उसकी कीमत अब 8 रुपये तक पहुँच गई है। सब्जी, मांस और मछली के बाद अब अंडों के महंगे होने से आम आदमी की थाली और 'स्ट्रीट फूड' प्रेमियों की जेब पर बोझ बढ़ने लगा है।

मांग और आपूर्ति का असंतुलन व्यापारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत से चल रही शीतलहर का असर नासिक में भी दिखने लगा है।

अत्यधिक ठंड से कम अंडा उत्पादन

निफाड जैसे क्षेत्रों में पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। ठंड के कारण फिटनेस के प्रति जागरूक युवाओं और आम नागरिकों के बीच अंडों की मांग काफी बढ़ गई है।

मांग में इस भारी वृद्धि के विपरीत, बाजार में आवक कम होने से कीमतों में तेजी आई है। थोक बाजार में 30 अंडों की एक ट्रे, जो पहले 170 से 180 रुपये में उपलब्ध थी, अब बढ़कर 200 से 210 रुपये हो गई है।

लागत में वृद्धि भी एक कारण कुक्कुट पालन (पोल्ट्री फार्मिंग) विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक ठंड में मुर्गियाँ कम अंडे देती हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज