-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Election 2025 Voting Seats Voters History
नासिक मनपा चुनाव: 3.5 साल बाद जनता चुनेगी जनप्रतिनिधि, 15 जनवरी को मतदान, 122 सीटों पर मुकाबला
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Political News: नासिक मनपा चुनाव से शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 15 जनवरी को 31 प्रभागों की 122 सीटों के लिए 13.54 लाख मतदाता मतदान करेंगे, परिणाम 16 जनवरी को आएंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Election Hindi News: नासिक मनपा के आगामी चुनावों ने शहर की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। 3.5 वर्षों से अधिक समय से जारी प्रशासकीय शासन अब समाप्त होने जा रहा है।
आगामी 15 जनवरी को होने वाले मतदान के माध्यम से शहर को नए जनप्रतिनिधि मिलेंगे। 31 वाडौं (प्रभागों) की 122 सीटों के लिए 13 लाख 54 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विकास 7 नवंबर 1982 को स्थापित नासिक मनपा की शुरुआत मात्र 50 पार्षदों के साथ हुई थी। शहर के विस्तार, औद्योगिक विकास और सिंहस्थ कुंभ मेले के भव्य आयोजन के कारण एक स्वतंत्र निकाय की आवश्यकता महसूस हुई। आज नासिक रोड, पंचवटी, सिडको, सातपुर और देवलाली जैसे क्षेत्रों के समावेश के साथ पार्षदों की संख्या 122 तक पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
राजनीतिक सफरनामा
कांग्रेस का प्रभाव (1980-90): शुरुआती दौर में शहर के मध्यम वर्गीय और व्यापारी वर्ग पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ थी शिवसेना का उदयः 1990 के बाद मराठी अस्मिता और स्थानीय मुद्दों के दम पर शिवसेना ने सत्ता में कई बार जगह बनाई मनसे की भूमिका: राज ठाकरे के नेतृत्व में 2012 में मनसे ने 40 पार्षदों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी, हालांकि 2017 में यह संख्या घटकर 5 पर आ गई।
भाजपा का वर्चस्वः 2017 के चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए 122 में से 66 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। सतीश कुलकर्णी नासिक के अंतिम महापौर रहे, जिसके बाद 13 मार्च 2022 से प्रशासकीय राज लागू हो गया। चुनाव प्रक्रिया और आरक्षण इस बार भी 2017 की तरह ‘4 सदस्यीय प्रभाग पद्धति को बरकरार रखा गया है।
ठाकरे गुट के लिए अस्तित्व की लड़ाई
कुल 31 प्रभागों में से 29 प्रभाग 4 सदस्यीय होंगे, जबकि 2 प्रभाग तीन सदस्यीय होंगे, राज्य चुनाव आयोग के नियमानुसार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जिसका अर्थ है कि कुल 122 में से 61 सीटों पर महिला उम्मीदवार चुनी जाएंगी।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भाजपा के खिलाफ शिवसेना-NCP साथ, आधी रात तक चली बैठक
बदलते राजनीतिक समीकरण शिवसेना में फूट के बाद उद्धव ठाकरे गुट के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई बन गया है, क्योंकि उनके अधिकांश पूर्व पार्षद भाजपा या शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। वर्तमान में उद्धव गुट और मनसे के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी ओर, भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच गठबंधन की प्रबल संभावना है।
Nashik municipal election 2025 voting seats voters history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












