CIDCO Ward Nomination:नाशिक के सिडको क्षेत्र (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

सिडको के छह प्रभागों के लिए नामांकन दाखिल, इच्छुक उम्मीदवारों का शक्ति प्रदर्शन

CIDCO Ward Nomination: नाशिक के सिडको क्षेत्र में नगर निगम चुनाव को लेकर छह प्रभागों के लिए नामांकन दाखिल किए गए, जहां उम्मीदवारों ने रैलियों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और चुनावी माहौल गरमा गया।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Election: सिडको नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। सिडको क्षेत्र के छह प्रभागों के लिए सोमवार, 29 दिसंबर तक इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवारों ने रैली निकालकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

आगामी नाशिक महानगरपालिका के सार्वत्रिक चुनाव को लेकर सिडको विभाग में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। बीते पाँच दिनों में सिडको विभाग से लगभग 500 इच्छुक उम्मीदवारों ने 1200 से अधिक नामांकन फॉर्म खरीदे हैं। सिडको विभाग में प्रभाग क्रमांक 25, 26, 27, 28, 29 और 31 कुल छह प्रभाग शामिल हैं। विशेष बात यह है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ अपक्ष उम्मीदवारों ने भी बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए हैं, जिससे इस बार सिडको विभाग में चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होने की संभावना है।

चौकट : भीड़ से अव्यवस्था, पुलिस का कड़ा बंदोबस्त

नामांकन दाखिल करने के लिए सोमवार को सिडको विभागीय कार्यालय के सामने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उम्मीदवारों द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए कार्यालय परिसर में एकत्र होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, अंबड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगवेंद्र राजपूत ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। विभागीय कार्यालय परिसर में पुलिस द्वारा कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था।

चौकट : शिवसेना ठाकरे गुट के उम्मीदवारों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के इच्छुक उम्मीदवारों ने सोमवार, 29 दिसंबर को पाथर्डी फाटा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर रैली निकाली। हाथों में मशालें और बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।

चौकट: पाववड़ों से भूख मिटाई गई

सुबह से ही उम्मीदवारों के प्रस्तावक, अनुमोदक और कार्यकर्ता फॉर्म भरने के लिए उपविभागीय कार्यालय पहुंचे थे। प्रक्रिया में समय लगने के कारण दोपहर हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाहर से पाववड़े, बिस्किट और पार्सल चावल मंगवाकर परिसर में ही बैठकर भोजन किया। यह दृश्य पूरे परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट