नासिक भुसावल रेल मार्ग (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

कुंभ मेला: नासिक-भुसावल मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, 30 सितंबर को ब्लॉक कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

Nashik Train Diversion: सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के तहत इगतपुरी-भुसावल रेल मार्ग पर 30 सितंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक रहेगा। इसके कारण कुछ ट्रेनें डायवर्ट और कई ट्रेनों को नियंत्रित किया जाएगा।

आंचल लोखंडे

Simhastha Kumbh Railway: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत रेलवे सुविधाओं को अधिक सक्षम और सुरक्षित बनाने के लिए इगतपुरी-भुसावल रेल मार्ग पर महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए गए हैं।

इसके तहत कसबे सुकेणे और खेरवाड़ी स्टेशनों पर यार्ड पुनर्रचना कार्य के लिए 30 सितंबर को 'नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक' लिया जाएगा। इस कार्य के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, कुछ का सफर बीच में ही समाप्त किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

30 सितंबर को रद्द रहने वाली मेमू ट्रेनें

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 30 सितंबर को निम्नलिखित मेमू गाड़ियां अपने शुरुआती

स्टेशनों से पूरी तरह रद्द रहेंगी:

  • देवलाली-भुसावल मेमू (देवलाली से रद्द)

  • भुसावल-देवलाली मेमू (भुसावल से रद्द)

  • इगतपुरी-भुसावल मेमू (इगतपुरी से रद्द)

  • भुसावल-इगतपुरी मेमू (भुसावल से रद्द)

  • बडनेरा-नासिक मेमू (बडनेरा से रद्द)

  • नासिक-बडनेरा मेमू (नासिक से रद्द)

जनशताब्दी एक्सप्रेस केवल मनमाड तक चलेगी

हिंगोली डेक्कन-मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 सितंबर को मुंबई के बजाय मनमाड स्टेशन तक ही चलाई जाएगी। मनमाड से मुंबई के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी। ठीक इसी तरह, मुंबई-हिंगोली डेक्कन जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 सितंबर को मुंबई के बजाय मनमाड स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी, जिससे मुंबई से मनमाड के बीच इसकी सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

  • गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: 29 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर अंकई-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे-लोनावला मार्ग से होकर चलेगी।

  • पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: 29 सितंबर को अंकई-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे-लोनावला के वैकल्पिक मार्ग से चलाई जाएगी।

  • मुंबई-लखनऊ एक्सप्रेस: 30 सितंबर को लोनावला-पुणे-दौंड कॉर्ड लाइन-अंकई के परिवर्तित मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होगी।

कई ट्रेनें होंगी नियंत्रित (री-शेड्यूल/रेगुलेट):

  • 30 सितंबर को कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा:

  • पाटिलपुत्र-LTT एक्सप्रेस भुसावल-निफाड के बीच 1 घंटा 25 मिनट और प्रयागराज-LTT एक्सप्रेस इसी मार्ग पर 1 घंटा नियंत्रित की जाएगी।

  • गोरखपुर-LTT एक्सप्रेस तथा भागलपुर-LTT एक्सप्रेस भुसावल-निफाड के बीच 3 घंटे रोकी जाएंगी।

  • LTT-गोरखपुर एक्सप्रेस और आसनसोल एक्सप्रेस इगतपुरी-नासिक के बीच 1 घंटा 15 मिनट, जबकि LTT-जयनगर एक्सप्रेस इसी खंड में 1 घंटा 10 मिनट नियंत्रित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिंहस्थ कुंभ मेले के दृष्टिगत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे 30 सितंबर को अपनी यात्रा का नियोजन करते समय इन परिवर्तनों का विशेष ध्यान रखें।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो किया वो देशद्रोह, अब उन्हें जेल में होना चाहिए; CWC बैठक में बोले कांग्रेस नेता