नासिक-अहमदाबाद हाईवे पर पलटी बस सोर्स: IANS
नासिक

नासिक-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा: सावलघाट में कोहरे की वजह से पलटी बस, 2 यात्रियों की मौत, 6 घायल

Nashik Bus Accident: नासिक-अहमदाबाद मार्ग पर पेठ तालुका के सावलघाट में घने कोहरे के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 यात्री घायल हुए हैं।

आकाश मसने

Nashik Ahmedabad Highway Bus Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले में नासिक-अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। पेठ तालुका अंतर्गत करंजाली के पास स्थित सावलघाट क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात 11 बजे मिली हादसे की सूचना

जिला नियंत्रण कक्ष को घटना की सूचना 6 अक्टूबर की देर रात लगभग 11 बजे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग और 108 मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं तत्काल हरकत में आईं और राहत कार्य शुरू किया गया।

पुलिस और आपातकालीन टीमों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए समन्वय स्थापित करने के लिए दो पुलिस इंस्पेक्टर और एक अनुविभागीय पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस और आपातकालीन टीमों ने बस में फंसे सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अलग-अलग एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए नासिक शहर लाया गया।

नासिक सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

रात 12:30 बजे से 2:15 बजे के बीच नासिक सिविल अस्पताल में कुल 8 लोगों को लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, इनमें से 7 लोग जीवित थे, जबकि एक व्यक्ति को लाते ही मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान राहुल ओझा और महेंद्र पाल (48) के रूप में हुई है।

महेंद्र पाल को अस्पताल लाते समय ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद राहुल ओझा को को मृत घोषित किया गया। प्रशासन अब मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आगे की कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

नासिक-अहमदाबाद हाईवे हादसे में 6 यात्री घायल

नासिक पुलिस और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायल प्रमिला राउत (53) को गंभीर चोटें आने के कारण सिविल अस्पताल के ई-वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, 65 वर्षीय बाल विमल जगदीश के बाएं हाथ की ह्यूमरस हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके चलते उन्हें एमओडब्ल्यू (MOW) वार्ड में भर्ती किया गया है।

हादसे में घायल हुए अन्य यात्रियों की पहचान यश देसाई, आरती देसाई, नयन वासोने और स्वाति सुरेश बडाणे के रूप में हुई हैं। इनमें से प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

कोहरा और कम दृश्यता बनी हादसे की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, नासिक-अहमदाबाद हाईवे पर हुए हादसे के समय पेठ तालुका के सावलघाट इलाके में भारी बादल और घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता अत्यधिक कम होने के कारण बस चालक सड़क का सही अंदाजा नहीं लगा सका, जिससे बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, पुलिस और संबंधित एजेंसियां घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच कर रही हैं।

(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां