म्हाडा (सोर्स सोशल मीडिया) 
नासिक

मिडिल क्लास परिवारों का पूरा होगा सपना, अब नासिक में होगा घर अपना

हर मिडिल क्लास फैमिली के लिए खुद का घर होना किसी सपने से कम नहीं होता है। इसी सपने को पूरा करने के लिए म्हाडा ने नासिक में हाउसिंग योजना के एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू कर दी है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: अपना खुद का घर होने का सपना नासिक के हजारों परिवारों के लिए जल्द ही हकीकत बन सकता है। म्हाडा के नासिक डिविजनल बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 20 प्रतिशत समावेशी हाउसिंग योजना के तहत शहर के कई प्रमुख हिस्सों में कुल 478 किफायती घर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं। यह फैसला मध्यम वर्ग और सामान्य आय वाले परिवारों को शहर में कम कीमत पर घर दिलाने के मकसद से लिया गया है।

आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू

म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने गुरुवार (4 सितंबर) को इन घरों के लिए पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जो इसे पारदर्शी और सुविधाजनक बनाती है। इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।

कितनी है घरों की कीमत ?

ये घर बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 18 लाख 50 हजार रुपये से शुरू होकर 27 लाख रुपये तक है। इस कीमत में शहर के भीतर घर मिलना, खासकर कम आय वाले परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है। ये घर नासिक शहर के कई प्रमुख और विकसित इलाकों में स्थित हैं, जो एक बेहतर जीवनशैली प्रदान करते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

  • इस लॉटरी में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। म्हाडा ने आवेदकों से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada.gov।in पर ही आवेदन करें और किसी भी प्रॉपर्टी एजेंट या सलाहकार के झांसे में न आए।
  • ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुरू: 4 सितंबर 2025, दोपहर 1.00 बजे से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025, रात 11।59 बजे तक, ऑनलाइन अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि: 3 अक्टूबर 2025, रात 11.59 बजे तक।
  • आरटीजीएस/एनईएफटी द्वारा अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2025, बैंक के कार्य समय तक। स्वीकृत आवेदनों की अंतिम सूची जारी होने की तिथि: 17 अक्टूबर 2025, दोपहर 12.00 बजे।
  • लॉटरी की तिथि और स्थान की घोषणा जल्द ही वेबसाइट पर की जाएगी। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पुस्तिका देख सकते हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना