अजित पवार और छगन भुजबल (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

Nashik: मराठा उद्यमियों की परेशानी बढ़ी, महामंडल का पोर्टल महीनों से ठप

Ajit Pawar: मराठा समाज के उद्यमियों के ब्याज परतावे और कर्ज पोर्टल बंद होने पर अण्णासाहेब पाटिल महामंडल के अध्यक्ष ने अजीत पवार और छगन भुजबल पर जिम्मेदारी का गंभीर आरोप लगाया।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक मागास विकास महामंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल ने उपमुख्यमंत्री तथा नियोजन मंत्री अजित पवार और ओबीसी नेता छगन भुजबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पाटिल ने कहा है कि लाभार्थीयों का ब्याज परतावा कई महीनों से रुका हुआ है और महामंडल का पोर्टल भी बंद है, जिससे मराठा समाज के उद्यमी और बेरोजगार युवा बड़ी मुश्किल में आ गए हैं।

पाटिल ने इस पूरी स्थिति के लिए अजित पवार, छगन भुजबल और महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक विजयसिंह देशमुख को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थापकीय संचालक देशमुख राष्ट्रवादी (अजित पवार) के नेताओं के निर्देश पर काम कर रहे हैं।

पोर्टल बंद, ब्याज परतावा रुका

शुक्रवार को सकल मराठा समाज के पदाधिकारियों ने महामंडल की समस्याओं पर नरेंद्र पाटिल से चर्चा की, जहां चौंकाने वाली बातें सामने आईं। महामंडल के राज्य में 1 लाख 54 हजार लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों को पिछले पाँच से छह महीनों से ब्याज परतावा नहीं मिला है। पोर्टल बंद होने के कारण बेरोजगार मराठा युवा कर्ज के लिए बैंकों के पास नहीं जा पा रहे हैं। पाटिल ने सवाल किया कि राज्य स्तरीय महामंडल का पोर्टल महीनों तक कैसे बंद रह सकता है?

अजित पवार और भुजबल पर सीधा वार

पाटिल ने कहा कि राष्ट्रवादी के मंत्री छगन भुजबल को अण्णासाहेब पाटिल महामंडल से द्वेष है और उन्होंने ओबीसी आंदोलन में भी महामंडल के विषय में गलत बातें की थीं। पाटिल ने स्पष्ट कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार की तरफ से निरोप (संदेश) आए बिना ऐसे प्रकार नहीं हो सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रवादी के नेताओं ने व्यवस्थापकीय संचालक को अपने साथ मिलाकर महामंडल का काम जानबूझकर धीमा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्याज परतावा वितरित न होने पर लाभार्थी का कर्ज खाता एनपीए में जा सकता है। इस संबंध में वह मंगलवार को मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल से मुलाकात करेंगे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा