मनमाड कोर्ट कर्मचारी प्रदर्शन  (सोर्सः सोशल मीडिया
नासिक

न्यायकर्मी कर रहे न्याय की मांग, समान काम समान वेतन के लिए मनमाड में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Equal Pay For Equal Work Demand: मनमाड में दीवानी, फौजदारी और रेलवे अदालत के कर्मचारियों ने 'समान काम समान वेतन' की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

आंचल लोखंडे

Manmad Court Employees Protest: 'समान काम समान वेतन' के सिद्धांत पर संशोधित वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर दीवानी, फौजदारी और रेलवे अदालत के कर्मचारियों ने आक्रामक रुख अपनाया है। शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर अदालती कामकाज निपटाया।

अदालत कर्मचारियों के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 31 जनवरी 2025 को ही संशोधित वेतनमान का प्रस्ताव मंजूर कर राज्य सरकार को भेजा था। हालांकि, अब तक इस पर कोई फैसला न होने से कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। संगठनों ने सवाल उठाया कि जब निचली अदालतों के कर्मचारी भी उच्च अदालतों जैसा ही काम करते हैं, तो उनके साथ पक्षपात क्यों किया जा रहा है?

निर्णय न होने पर 17 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

इस विरोध प्रदर्शन में महाराष्ट्र राज्य न्यायालयीन कर्मचारी महासंघ (गट-सी)', 'ज्यूडिशियल स्टेनोग्राफर एसोसिएशन', 'बेलीफ कर्मचारी महासंघ', और 'फैमिली कोर्ट कर्मचारी संगठन' सहित कई संस्थाएं शामिल हुईं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।

चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

  • 16-17 सितंबर: काली पट्टी बांधकर कामकाज

  • 5 नवंबर: एक दिवसीय सामूहिक अवकाश।

  • 6 और 7 नवंबर: धनतेरस के अवसर पर अन्नत्याग आंदोलन

  • 17 नवंबर से: मांगें न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल।

  • कर्मचारी संघों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार जल्द ठोस फैसला नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

समुद्र में भारतीय वॉरशिप से पाकिस्तानी नेवीशिप की टक्कर, भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब

23 दिन, न खाना-पीना और सिर्फ नींबू पानी... इमरजेंसी के बाद PM नरेंद्र मोदी के संघर्ष मा गुजरात लिखने की कहानी

OTT पर बोल्ड कंटेंट के खिलाफ RSS की तैयारी, संघ ने बनाया अनौपचारिक पैनल; भागवत ने बताया था नैतिक पतन का कारण

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी, पीएम क्रिस्टोफर ने खुशी जताई

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप