Malegaon Wheat Crop Damage ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

मालेगांव में शॉर्ट सर्किट से आग, कटाई से पहले जली फसल; एक साल की मेहनत पलभर में खाक

Malegaon Crop Fire: मालेगांव के कजवाडे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 30 आर गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान ने पंचनामे के आधार पर जल्द मुआवजे की मांग की है।

अंकिता पटेल

Malegaon Wheat Crop Damage: मालेगांव कटाई के मुहाने पर खड़ी सोने जैसी फसल कुछ ही क्षणों में राख में तब्दील हो गई और एक किसान का सालभर का सपना देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। तहसील के कजवाडे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में लगभग 30 आर क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

इस दुर्घटना में किसान महेंद्र लहु सूर्यवंशी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कजवाडे स्थित गट क्रमांक 229/1 में सूर्यवंशी के खेत में गेहूं की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी।

फसल की अंतिम तैयारी चल रही थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी फसल जलकर खाक हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी अमोल पगार तथा महावितरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का पंचनामा कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की।

इस बीच, कटाई के लिए तैयार पूरी फसल नष्ट होने से सूर्यवंशी के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने शासन से मांग की है कि पंचनामे के आधार पर जल्द से जल्द नुकसान भरपाई प्रदान की जाए। 18 मार्च से बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई थी।

किसान पर आर्थिक संकट

तैयार गेहूं की फसल को बचाने हेतु में पिछले 15 दिनों से मशीन मंगवाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अधिक मांग के कारण मशीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।

इसी बीच खेत के पास स्थित डीपी में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसकी चिंगारियां ररीधे खड़ी फसल पर गिर गई, जिससे कुछ ही पलों में सब कुछ जलकर खाक हो गया, पिछले वर्ष भी 350 से 400 क्विंटल प्याज असमय बारिश के कारण खराब हो गया था, जिससे लगभग 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ था।

शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। इस घटना का पंचनामा महावितरण एवं संबंधित तलाठी द्वारा किया जाता है। महावितरण से प्राप्त पंचनामे की रिपोर्ट कृषि विभाग को मिलने के बाद नुकसान का उचित आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी,

- तहसील कृषि अधिकारी, भगवान गोर्डे

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की