प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

मालेगांव में 50 लाख की लूट साजिश नाकाम, बैंक कैशियर बना गद्दार! पुलिस ने चार को दबोचा

Malegaon Robbery Case: मालेगांव में 50 लाख की लूट की साजिश नाकाम! सर्राफा व्यापारी को लूटने की योजना बैंक कैशियर ने रची थी। पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, जबकि 2 फरार हैं।

आकाश मसने

Nashik Malegaon Robbery News: नासिक जिले के मालेगांव शहर में सर्राफा व्यापारी से 50 लाख रुपये की नकदी लूटने की साजिश का भंडाफोड़ होने से पूरे व्यापारी वर्ग में सनसनी फैल गई है। पुलिस की तत्परता और नागरिकों की सतर्कता से यह वारदात टल गई। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी फरार हैं। हैरानी की बात यह है कि इस साजिश का मास्टरमाइंड संबंधित बैंक का ही कैशियर निकला।

जानकारी के अनुसार, मोसम पुल के पास स्थित प्रसिद्ध दुसाने ज्वेलर्स के संचालक शरद नामदेव दुसाने रोजाना की तरह दोपहर में लगभग 50 लाख रुपये नकद लेकर सटाणा नाके स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैंक के रास्ते में घूमते नजर आए। स्थानीय व्यापारियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत छावनी पुलिस को सूचना दी।

कई दिन से रख रहे थे नजर

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह कई दिनों से व्यापारी की दिनचर्या पर नज़र रख रहा था और लूट की विस्तृत योजना बना चुका था। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन और साथियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मिर्च पाउडर, काले मास्क, जैकेट, दस्ताने और दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बैंक के कैशियर ने व्यापारी की नकद लेनदेन की जानकारी लीक कर साजिश रची थी। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे गिरोह की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह