आरक्षण उपवर्गीकरण (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ मालेगांव में महामोर्चा, आनंदराज आंबेडकर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

Reservation Sub-Classification Protest: मालेगांव में अनुसूचित जातियों के आरक्षण मेउपवर्गीकरण के विरोध में आनंदराज आंबेडकर के नेतृत्व में महामोर्चा निकाला गया।

आंचल लोखंडे

Malegaon Maha Morcha: अनुसूचित जातियों के आरक्षण में उपवर्गीकरण के निर्णय के विरोध में रविवार 23 अगस्त को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया। आनंदराज आंबेडकर के नेतृत्व में धड़क महामोर्चा निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने उपवर्गीकरण का निर्णय वापस लेने, अनुसूचित जातियों का आरक्षण बरकरार रखने तथा पूर्व न्यायाधीश अनंत बदर समिति की रिपोर्ट रद्द करने की मांग की।

महामोर्चे की शुरुआत दोपहर 1 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा से हुई। कैंप रोड होते हुए मोर्चा एकात्मता चौक स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर नारेबाजी की। मोर्चे के बाद डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास एक जनसभा आयोजित की गई।

सरकार से फैसला रद्द करने की मांग

सभा को संबोधित करते हुए आनंदराज आंबेडकर ने सरकार की भूमिका की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उपवर्गीकरण के विरोध में पूरे राज्य में आंदोलन खड़ा किया जा रहा है। मातंग समाज हमारे साथ है। सरकार जबरन उपवर्गीकरण लागू करने की कोशिश कर रही है। सरकार की समग्र राजनीति को देखते हुए समाज के भीतर आपसी विवाद पैदा करने का काम किया जा रहा है, ऐसा आरोप उन्होंने लगाया।

अनुसूचित जाति समाज एक है: आनंदराज आंबेडकर

महामोर्चे में पूर्व मंत्री बबनराव घोलप, एडवोकेट अमन आनंदराज आंबेडकर और रुख्मिणी लोंढे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। एडवोकेट आकाश सुरवाडे ने प्रस्तावना रखी। प्रदर्शनकारियों ने अनुसूचित जातियों के संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े अधिकारों को सुरक्षित रख

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत