मालेगांव शिक्षक आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

प्राध्यापक बोरसे मौत मामला: मालेगांव में शिक्षकों का मूक मोर्चा, अग्रिम जमानत याचिका अदालत से खारिज

Professor Sopan Borse Death Case: मालेगांव में प्राध्यापक सोपान बोरसे की मौत मामले में नामजद शिक्षा अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिक्षकों ने मूक मोर्चा निकाला।

आंचल लोखंडे

Malegaon Teachers Protest: मालेगांव मनपा के मुंसिपल हाई स्कूल के प्राध्यापक सोपान बोरसे की मौत के मामले में नामजद शिक्षा विभाग के नौ संशयित अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 'लोकशाही धड़क मोर्चा' के नेतृत्व में शिक्षकों ने रविवार को विशाल मूक मोर्चा निकाला।

आंदोलनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर आरोपी अधिकारियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। प्राध्यापक सोपान बोरसे की मौत के मामले में माध्यमिक शिक्षा अधिकारी प्रशांत दिग्रसकर, मनपा प्रशासनिक अधिकारी तानाजी घोंगडे और नासिक के गुट शिक्षा अधिकारी नीलेश पाटोले ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में आवेदन दिया था।

मालेगांव शिक्षक मूक मोर्चा

अग्रिम जमानत याचिका खारिज

हालांकि, स्थानीय अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोप है कि गत 7 सितंबर को जांच समिति द्वारा दी गई मानसिक प्रताड़ना और अपमान के कारण प्राध्यापक बोरसे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज है।

तत्काल गिरफ्तारी की उठी मांग

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से शिक्षक संगठनों और लोकशाही धड़क मोर्चा के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में निकाले गए मूक मोर्चे की शुरुआत नए तहसील कार्यालय से हुई, जो साठ फुटी रोड, सटाणा नाका, सटाणा रोड, मौसम पुल और कैंप रोड से होते हुए अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां मोर्चे का सभा में रूपांतरण हो गया। लोकशाही धड़क मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष शेखर पगार और खाकुर्डी के पूर्व सरपंच पवन ठाकरे ने सभी संशयितों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्राध्यापक सोपान बोरसे मौत मामला

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति