मालेगांव नकली 500 रुपये के नोट रैकेट (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

मालेगांव में 500 रुपये की नकली नोटों का भंडाफोड़, संभाजीनगर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Fake Currency News: मालेगांव में 500 रुपये की नकली नोट बाजार में उतारने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। संभाजीनगर से मास्टरमाइंड संतोष केलसकर को गिरफ्तार कर 1.92 लाख की जाली मुद्रा जब्त की।

अपूर्वा नायक

Malegaon Fake 500 Rupee Note Racket: मालेगांव शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में 500 रुपये की नकली नोटें बाजार में उतारने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

नाशिक जिला ग्रामीण पुलिस ने संभाजीनगर से इस पूरे रैकेट के मुख्य सूत्रधार को उसके सहयोगियों के साथ बेड़ियों में जकड़ लिया है। आरोपियों के पास से नोट छापने के आधुनिक उपकरण और भारी मात्रा में जाली मुद्रा बरामद की गई है।

बैंक में जमा करते समय पकड़ी गई चोरी

इस मामले का खुलासा 23 जनवरी 2026 को हुआ। मालेगांव के सटाणा नाका स्थित एचडीएफसी बैंक में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट गणेश खरे 89 हजार रुपये जमा करने गया था। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर मोहन मुसले को जमा की गई रकम में से 500 रुपये की 100 नोटें (कुल 50 हजार रुपये) नकली होने का संदेह हुआ। मुसले की शिकायत पर छावनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कड़ी से कड़ी जोड़कर मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने जब एजेंट गणेश खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो जांच की आंच संभाजीनगर तक जा पहुंची। पूछताछ में पता चला कि यह रकम ट्रैक्टर कर्ज की किस्त के रूप में कई हाथों से होकर बैंक तक पहुंची थी। पुलिस ने क्रमवार तरीके से अजय राठौड़, करण राठौड़ और बंसीलाल यादव को पकड़ा। इसके बाद रेहान खान, समीर खान, गोल्डन कुरैशी, अजिन्य जाधव और शुभम थोरात के नाम सामने आए। इन सभी ने कबूल किया कि इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना संभाजीनगर का संतोष केलसकर है।

ग्राफिक डिजाइनर के काले कारनामे

मुख्य आरोपी संतोष केलसकर पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है। उसने संभाजीनगर में 'विनायक ग्राफिक्स' नाम से दुकान खोल रखी थी, जिसकी आड़ में वह नकली नोट छापता था। पुलिस ने उसकी दुकान पर छापा मारकर 1 लाख 36 हजार 700 रुपये मूल्य का हाई-टेक सामान जब्त किया है। इसमें उन्नत कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, 85 जीएसएम पेपर, प्रिंटिंग इंक और कटर शामिल हैं। अब तक पुलिस 500 रुपये की कुल 385 नकली नोटें (1) लाख 92 हजार 500 रुपये) बरामद कर चुकी है।

पुलिस की बड़ी कामयाबी

जब्ती: 1.92 लाख के नकली नोट और छपाई का आधुनिक सामान, गिरफ्तारीः मास्टरमाइंड संतोष केलसकर सहित पूरी चेन के सदस्य, टीमः एसपी बाळासाहेब पाटिल और एएसपी तेगबीर सिंह संधू के मार्गदर्शन में टीम ने की कार्रवाई, जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बाजार में ऐसी और कितनी नकली नोटें खपाई जा चुकी हैं।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना