कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
नासिक

जमीन विवाद में वकील पर हमले का आरोपी दबोचा गया: सालभर से फरार आदित्य कहांडल शिलापुर-ओढा से गिरफ्तार

Nashik crime News: नासिक में वकील रामेश्वर बोराडे पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी आदित्य कहांडल साल भर बाद गिरफ्तार। मंगलवार रात पुलिस ने जाल बिछाकर घर से दबोचा।

रूपम सिंह

Nashik Crime Lawyer Attack: नासिक में जमीन विवाद के चलते वकील रामेश्वर विठ्ठल बोराडे पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को आखिरकार आडगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले एक साल से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा आरोपी आदित्य विजय कहांडल को पुलिस ने एक सटीक जाल बिछाकर पकड़ा। यह सनसनीखेज वारदात 3 जुलाई 2025 को शिलापुर गांव में घटित हुई थी। रामेश्वर बोराडे जब अपने कार्यालय में कार्यरत थे, तब जमीन के पुराने विवाद के कारण एक गुट ने उन पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी आदित्य कहांडल फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। आधी रात को घर आया, तो पुलिस ने धर दबोचा आरोपी के फरार रहने के दौरान पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

मंगलवार, 2 जून की रात को आडगांव पुलिस के अपराध जांच दल को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने माता-पिता से मिलने के लिए शिलापुर-ओढा स्थित अपने घर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घर की घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की बड़ी सफलता

इस सफल कार्रवाई को आडगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय पिसे और पुलिस निरीक्षक शिवाजी आहिरे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक निखिल बोंडे, उपनिरीक्षक विकास पंचमुख, किशोर कुवर और अंमलदार दादासाहेब वाघ, इमरान शेख व सुमित शिंदे शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में शामिल अन्य पहलुओं और सहयोगियों का पता लगाया जा सके। वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साल भर से फरार आदित्य कहांडल को आडगांव पुलिस ने दबोचा, शिलापुर-ओढा से हुई गिरफ्तारी।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?