लासलगांव विकास परियोजनाएं (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

लासलगांव में 160 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, छगन भुजबल ने किया लोकार्पण

Chhagan Bhujbal In Lasalgaon: लासलगांव में मंत्री छगन भुजबल ने 160 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास को मुख्य लक्ष्य बताया।

आंचल लोखंडे

Lasalgaon Development Projects: महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल के निर्वाचन क्षेत्र लासलगाव में कोटमगाव रोड स्थित बाजार समिति परिसर के निकट 160 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री भुजबळ ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन क्षेत्र में विकास की गति को जारी रखा जाएगा और कृषि तथा व्यापार के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

काम करने की नीति

कुंभ मेले के अवसर को क्षेत्र के सतत विकास में बदलने पर बल देते हुए भुजबल ने सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, चुनाव आते ही जातिगत समीकरण शुरू हो जाते हैं, लेकिन सड़कों पर चलते हुए या अस्पताल में इलाज के दौरान कोई जाति नहीं पूछता। इसलिए हमने बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए काम करने की नीति अपनाई है।

विकास को ही बताया मुख्य लक्ष्य

मंत्री भुजबल ने दोहराया कि ‘हमारा वर्ग विकास, हमारा धर्म विकास और हमारा कर्म विकास’ के सिद्धांत पर ही काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम या जातिगत मुद्दों से ऊपर उठकर सड़कें, जल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। जो लोग सहयोग करते हैं और जो पीछे हटते हैं, दोनों के लिए विकास कार्य समान रूप से जारी रहेंगे।

कई स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित

कार्यक्रम में मुंबई बाजार समिति के निदेशक जयदत्त होळकर, लासलगाव बाजार समिति के अध्यक्ष डी. के. जगताप, जिलाध्यक्ष दिलीप खैरे, विधानसभा अध्यक्ष वसंत पवार, तालुका अध्यक्ष भाऊसाहेब भवर, उपसभापति ललित दरेकर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंढरीनाथ थोरे, सरपंच योगिता पाटिल सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता