Nashik Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027 Shekhar Singh: सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के मद्देनजर नासिक और त्र्यंबकेश्वर में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नासिक त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण ने सख्त रुख अपना लिया है।
कुंभ मेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने हाल ही में थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल (टीपीक्यूसी) प्रयोगशाला का दौरा कर निर्माण कार्यों की तकनीकी बारीकियों की समीक्षा की। मोबाइल टेस्टिंग लैब से होगी ऑन-साइट जांच निरीक्षण के दौरान आयुक्त शेखर सिंह ने निर्माण सामग्री, कंक्रीट की गुणवत्ता और रिपोर्टिंग प्रणालियों का बारीकी से जायजा लिया।
कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए आयुक्त शेखर सिंह ने विशेष निर्देश दिए हैं परियोजना स्थलों पर ही समयबद्ध और प्रभावी जांच के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया गया है। केवल निर्धारित जांच ही नहीं, बल्कि निर्माण स्थलों पर औचक निरीक्षण करने पर जोर दिया गया है, ताकि काम का उच्च स्तर बना रहे।
कुंभ मेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने स्पष्ट किया कि कंक्रीट की गुणवत्ता और अन्य सभी परीक्षणों को स्वीकृत डिजाइन मिक्स और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। उन्होंने ठेकेदारों, सलाहकार फर्मों और निरीक्षण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कहा है ताकि निर्माण के हर चरण में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर: पनचक्की परिसर में बरगद के पेड़ की विशाल शाखा गिरी; प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
नियंत्रण कोई की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि काम के हर स्तर पर इसे लागू करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एजेंसियां निर्माण कार्य के दौरान किसी भी कमी को समय रहते पहचानें और उसमें तत्काल सुधार करें ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।
- शेखर सिंह, आयुक्त, कुंभमेला प्राधिकरण