Nashik Soil Moisture Sensor Agriculture ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक कृषीकुंभ 2026 में दिखी भविष्य की खेती: AI, सेंसर और इलेक्ट्रिक बैल, स्मार्ट खेती की ओर कदम

Nashik AI Farming Technology: नासिक के कृषीकुंभ 2026 में AI आधारित खेती उपकरणों की झलक देखने को मिली। इलेक्ट्रिक बैल व सॉइल सेंसर जैसे उपकरण भविष्य की स्मार्ट और डेटा आधारित खेती का संकेत दे रहे हैं।

अंकिता पटेल

Nashik Soil Moisture Sensor Agriculture: नासिक खेती-किसानी के बदलते दौर में अब तकनीक केवल ट्रैक्टरों तक सीमित नहीं रही। नासिक में आयोजित 'कृषीकुंभ 2026' में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित ऐसे उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जो यह साबित कर रहे हैं कि भविष्य की खेती पूरी तरह डेटा और सेंसर पर आधारित होगी।

इलेट्रिक बैल और सॉइल सेंसर

प्रदर्शनी में आए कुछ विशेष उपकरणों ने किस्रानों के बीच भारी उत्सुकता पैदा की है। सटाणा तालुका के तुकाराम और नितीन सोनवणे द्वारा पेश किया गया यह इलेक्ट्रिक बैल जुताई, बुवाई और निराई जैसे कठिन कार्यों को आसानी से कर सकता है।

जहाँ बैलों की जोड़ी की कीमत 2-2.5 लाख तक होती है, वहीं 4 लाख का यह उपकरण लंबे समय के लिए किफायती और प्रभावी विकल्प है। सौर ऊर्जा से चलने वाला यह सेंसर मिट्टी में नमी और उर्वरकों की मात्रा का सटीक आकलन करता है।

यह एआई आधारित सिस्टम सीधे किसान के स्मार्टफोन पर सूचना भेजता है कि फसल को कब पानी की जरूरत है, जिससे संसाधनों की बर्बादी रुकती है। बेलवर्गीय फसलों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई यह एआई यूनिट सिंचाई के साथ-साथ खाद प्रबंधन को भी पूरी तरह ऑटोमैटिक बनाती है।

सरकार की डिजिटल पहलः 'महाविस्तार' ऐप

महाराष्ट्र सरकार का कृषि विभाग भी इस डिजिटल क्रांति में पीछे नहीं है। प्रदर्शनी में महाविस्तार मोबाइल ऐप की जानकारी दी जा रही है, जो एआई के जरिए फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान कर उनके उपाय सुझाता है।

किसानों को मौसम के मिजाज और मंडियों में चल रहे रीयल-टाइम बाजार भाव की जानकारी भी इसी ऐप के माध्यम से घर बैठे मिल रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इन तकनीकों के आने से उत्पादकता बढ़ेगी और खेती में होने वाले अनावश्यक खर्चों में भारी कटौती होगी।

उपकरणों से बढ़ेगी किसानों की आय

स्थान बली मंदिर के पार, युथ फेस्टिवल मैदान, नासिक, अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 प्रमुख तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलेवट्रिक कीकल (ईवी) विशेष उपकरण इलेवट्रिक बैल, साइत मॉइश्चर सेंसर, महाविस्तार ऐप, फोकस स्मार्ट फार्मिंग और संसाधनों की बचत।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी