HSRP नंबर प्लेट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नासिक

HSRP नंबर ने बढ़ाई लोगों की चिंता, अपॉइंटमेंट के बाद भी नहीं मिल रही कोई गारंटी

HSRP Number Plate: परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए सख्ती जरूर कर दी है, लेकिन विभाग खुद समय पर नंबर उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं दिख रहा है।

प्रिया जैस

HSRP Number Plate: परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने पर सख्ती बरती है, लेकिन यही नंबर प्लेट अगर उपलब्ध ही ना हो तो वाहन चालक क्या करेंगे? नासिक में वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगावाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने का दबाव डाला जा रहा है, लेकिन आवेदन करने के बावजूद संबंधित केंद्रों पर निर्धारित समय पर नंबर प्लेट लगेगी ही, इसकी कोई गारंटी नहीं है। वाहन चालकों को 'अपॉइंटमेंट' लेने के बाद भी केंद्र पर नंबर प्लेट उपलब्ध न होने का अनुभव हो रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है HSRP नंबर प्लेट का उद्देश्य?

वाहन सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने 2019 से पहले के वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है। ये नंबर प्लेट्स नकली नंबर प्लेट्स के आधार पर होने वाले अपराधों को रोकने में सहायक होंगी और सड़कों पर चल रहे वाहनों की सही पहचान करना भी संभव होगा।

आरटीओ की चेतावनी और बढ़ी हुई समय सीमा

क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से चेतावनी दी जा रही है कि नंबर प्लेट्स जल्द से जल्द लगवा लें, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। नंबर प्लेट लगवाने की पहले 30 जून की समय सीमा थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 अगस्त कर दिया गया है।

ऑनलाइन प्रक्रिया और समस्याएं

वाहन चालक https://bookmyhsrp.com वेबसाइट पर लगातार रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। संबंधित वेबसाइट पर दिन, समय और केंद्र निर्धारित कर वाहन चालक अपनी गाड़ियों को लेकर समय पर केंद्र पर पहुंच रहे हैं लेकिन, उन्हें बताया जाता है कि नंबर प्लेट तैयार नहीं है। ऐसे में उनके पास कुछ देर इंतजार करने या बाद में जाने के दो ही ऑप्शन बचते हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि यदि निर्धारित समय पर नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं होगी, तो अपॉइंटमेंट का क्या उपयोग?

नंबर प्लेट खोने या क्षतिग्रस्त होने पर प्रक्रिया

यदि एचएसआरपी नंबर प्लेट टूट जाती है, खो जाती है या किसी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो संबंधित वाहन चालक को नई नंबर प्लेट लगवाने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य है। नई नंबर प्लेट लगवाने के लिए शिकायत का यह प्रमाण प्रस्तुत करना पड़ता है। नई नंबर प्लेट लगवाने के लिए फिर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। वाहन की सभी जानकारी प्रदान करने के बाद 'रिप्लेसमेंट' का विकल्प चुनकर और निर्धारित शुल्क का भुगतान करके दोबारा अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती है।

इस मामले पर केंद्र संचालक ने सफाई देते हुए कहा, "वाहन चालक जिस दिन की अपॉइंटमेंट लेते हैं, उसी दिन अधिकांश नंबर प्लेट्स लगा दी जाती हैं लेकिन, कुछ मामलों में नंबर प्लेट्स केंद्रों पर एक-दो दिन देरी से भी प्राप्त होती हैं। उसी के अनुसार वाहन चालकों को बुलाया जाता है।"

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर