सोना चोरी करने वाला गिरोह महिलाओं को निशाना बनाता है (सोर्स: AI)
नासिक

नासिक में गहना चोर गैंग का आतंक, बस में चढ़ते ही महिलाओं के गले से गायब हो रहे गहने, CCTV खंगाल रही पुलिस

Gold Theft Gang Targets Women: नासिक की सिटी लिंक बसों में चोर गिरोह ने दो दिनों में चार महिलाओं को निशाना बनाकर सोने के गहने चुरा लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश कर रही है।

आलोक उमाकृष्ण

Nashik City Link Buses: शहर में सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है।

सिटी लिंक बसों में चढ़ते समय होने वाली भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने रविवार और सोमवार को महज दो दिनों में चार महिलाओं के सोने के गहने चोरी कर लिए। इन घटनाओं के संबंध में विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि इन वारदातों के पीछे दूसरे जिले से आई महिलाओं का गिरोह हो सकता है।

इन क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाएं

रविवार शाम करीब 6.15 बजे सातपुर जाने वाली बस में चढ़ते समय मंगला देवरे और सरलाबाई शिंदे नामक दो महिलाओं के करीब 50 हजार रुपये के आभूषण चोरी हो गए। इसी स्थान पर शनिवार शाम अंजली मोटे नामक महिला यात्री के 20 हजार रुपये के गहने भी चोरी हुए थे।

नासिक रोड रेलवे स्टेशन से सोमवार शाम बस में प्रवेश करते समय अहिल्यानगर निवासी रुबिना पिंजारी के पर्स से 1.20 लाख रुपये कीमत के करीब 40 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। सोमवार शाम बस में यात्रा के दौरान तेजस्विनी पिंगले के करीब 70 हजार रुपये के सोने के आभूषण चोरों ने उड़ा लिए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पंचवटी कारंजा बस स्टॉप क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने वहां तथा अन्य प्रमुख बस स्टॉप पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। संदिग्धों का पता लगाने के लिए बस स्टॉप और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

शेयर रिक्शा में भी चोरी से चिंता

नासिक सिटी लिंक बसों के अलावा शहर में शेयर रिक्शा से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी चोर निशाना बना रहे हैं। थोड़ा सटकर बैठिए का बहाना बनाकर सहयात्री के रूप में बैठने वाले आरोपी यात्रियों के बैग से कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। यात्रियों को निशाना बनाने वाले इन गिरोहों के अब तक पकड़े नहीं जाने से सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज