मीटिंग के दौरान पालकमंत्री गिरीश महाजन (फोटो नवभारत)
नासिक

श्रावण सोमवार पर ब्रह्मगिरि परिक्रमा के लिए मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात होगी, गिरीश महाजन ने की समीक्षा बैठक

Shravan Devotees Safety: त्र्यंबकेश्वर में श्रावण मास की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी तेज की है। ब्रह्मगिरि मार्ग पर मेडिकल टीम व गंगाद्वार पर एंबुलेंस होगी।

आलोक उमाकृष्ण

Girish Mahajan On Trimbakeshwar Shravan: श्रावण मास के अवसर पर त्र्यंबकेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ऐसे निर्देश राज्य के जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, कुंभ मेला मंत्री तथा नासिक जिले के पालकमंत्री गिरीश महाजन ने दिए।

जिलाधिकारी कार्यालय के केंद्रीय सभागार में आयोजित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

गिरीश महाजन ने दिए निम्न निर्देश

पालकमंत्री महाजन ने निर्देश दिए कि श्रावण सोमवार के अवसर पर ब्रह्मगिरि की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में चिकित्सा दल तैनात किए जाएं। शौचालय, दिशा-सूचक बोर्ड, पेयजल तथा वाहन पार्किंग स्थलों पर बिजली व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

गंगाद्वार पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए त्र्यंबकेश्वर शहर में दैनिक स्वच्छता को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी क्या बताया?

बैठक में जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सूक्ष्म नियोजन किया गया है और सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। श्रावण मास की समाप्ति तक त्र्यंबकेश्वर शहर का पुराना अस्पताल भी चालू रखा जाएगा।

तहसीलदार गणेश जाधव ने जानकारी दी कि तालुका प्रशासन द्वारा पांच हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाला विशाल मंडप तैयार किया जा रहा है। इस दौरान विधायक अहिरे और नगर अध्यक्ष तुंगार ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारी

बैठक के दौरान सांसद राजाभाऊ वाजे, विधायक गोकुल गीते, प्रो. देवयानी फरांदे, सरोज अहिरे, त्र्यंबकेश्वर की नगर अध्यक्ष त्रिवेणी तुंगार, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओंकार पवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. डी. एस. स्वामी, उप वन संरक्षक सिद्धेश सावर्डेकर, राकेश सेपट, अपर पुलिस अधीक्षक विमला, निवासी उप-जिलाधिकारी रोहितकुमार राजपूत, उप-विभागीय अधिकारी डॉ. पवन दत्ता, पुलिस उपायुक्त चंद्रकांत गवली, त्र्यंबकेश्वर के तहसीलदार गणेश जाधव, मुख्य अधिकारी गोविंद जाधव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी