नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
नासिक

भाजपा के पूर्व नगरसेवक पर लगा हमले का आरोप, ठाकरे गुट ने दी खुलेआम धमकी

नासिक में सियासी माहौल काफी तेजी के साथ गर्माया हुआ है। नांदूर इलाके में युवकों पर हुए हमले में भाजपा के पूर्व नगरसेवक की गिरफ्तारी की मांग उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के द्वारा की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Nashik News in Hindi: नांदूर नाका इलाके में दो युवकों पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद, भाजपा के पूर्व नगरसेवक उद्धव निमसे पर हमले में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

इस घटना को लेकर शिवसेना (ठाकरे गुट) के पदाधिकारियों ने निमसे की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। शिवसेना ठाकरे गुट के महानगर प्रमुख प्रथमेश गिते, राहुल दराडे, दिलीप मोरे, वैभव ठाकरे, मसूद जिलानी, बालासाहेब कोकणे, संजय गोसावी, आकाश धोत्रे, और घायल युवकों के परिवार (धोत्रे व कुसालकर) के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि 22 अगस्त को आडगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद है, जिसमें भाजपा के पूर्व नगरसेवक उद्धव निमसे खुद गुंडों और लड़कों के साथ मिलकर हमला करते दिख रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि घायल व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में उद्धव निमसे का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज होने के बावजूद, उनके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रशासन पर राजनीतिक दबाव है।

पीड़ित परिवार को सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

ज्ञापन में शिवसेना ने मांग की है कि शिकायतकर्ता के परिवार पर राजनीतिक और आपराधिक दबाव डाला जा रहा है, इसलिए उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यह घटना अत्यंत गंभीर है, क्योंकि एक पूर्व जनप्रतिनिधि का खुद हमले में शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।

शिवसेना (ठाकरे गुट) ने स्पष्ट किया है कि यदि उद्धव निमसे और इस हमले में शामिल उनके सभी साथियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे तीव्र आंदोलन करेंगे, इसके अलावा, उन्होंने निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा, और आडगाव क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस बंदोबस्त की भी मांग की है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन