प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

Nashik में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत, जिला प्रशासन ने कर्ज पुनर्गठन की पहल की

Nashik Farmers: भारी बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने कर्ज पुनर्गठन पर ध्यान केंद्रित किया। जिलाधिकारी की पहल पर बैंक अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।

अंकिता पटेल

Crop Loan Restructuring News: नाशिक में भारी और बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के निर्देशानुसार, प्रभावित किसानों के फसल ऋण के पुनर्गठन को प्राथमिकता देने के लिए सब-डिविजनल ऑफिसर और बैंक अधिकारियों की विशेष बैठकें आयोजित की गई।

इगतपुरी और मालेगांव तहसील में हुई इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य किसानों को कर्ज के बोझ से राहत दिलाना और उन्हें नई वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

रोजगार और सौर ऊर्जा योजनाओं पर भी दिया विशेष जोर

जिलाधिकारी ने सभी सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पात्र किसानों के आवेदन एक ही स्थान पर स्वीकार करें और उनकी तुरंत जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें, इसके लिए बैंक शाखाएं और प्राथमिक कृषि ऋण समितियां मिलकर ग्रामीण स्तर पर विशेष कैंप लगाएंगी।

इन कैयों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को उनके ऋण की दूसरी और तीसरी किस्त का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। बैठक में केवल कृषि ऋण ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को ऋण देने के लिए बैंक समन्वय बढ़ाएंगे। घरों में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए बैंक सकारात्मक और सहयोगात्मक रुख अपनाएंगे।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज