-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Minority Rights Day Celebration 2025 Development
Nashik में ‘अल्पसंख्यक अधिकार दिवस’ धूमधाम से मनाया गया, विद्यार्थियों को मिला सम्मान
- Written By: अंकिता पटेल
Minority Rights Day: नासिक में 'अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' मनाया गया, जिसमें प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधिकारी हेमांगी पाटिल ने की।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Minority Development Hindi News: नासिक राज्य सरकार के अल्पसंख्यक विकास विभाग, महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग और जिला योजना विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय के सेंट्रल हॉल में ‘अल्पसंख्यक अधिकार दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधिकारी हेमांगी पाटिल ने की। इस दौरान असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर दत्ता आव्हाड, जिला ग्रंथालय अधिकारी सुनील जगताप, शिक्षा अधिकारी प्रशांत दिग्रासकर व सरोज जगताप, और मौलाना आजाद अल्पसंख्यक विकास निगम के जिला प्रबंधक सुनील भालेराव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उर्दू स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता ही मुख्य उद्देश्य
- अतिरिक्त जिलाधिकारी हेमांगी पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि हर साल 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य अत्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
- उन्होंने जोर दिया कि सरकार के पास अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं है, जिनका लाभ उठाकर समुदाय को प्रगति करनी चाहिए।
- असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर दत्ता आव्हाड ने जिला योजना समिति के माध्यम से लागू की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:-Malegaon में तेंदुओं के लिए ‘लेपर्ड सफारी’ बनाने की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता ने ज्ञापन सौंपा
- उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद सकारात्मक कार्यों के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है, उन्हें शिक्षा, रोजगार और आर्थिक लेन-देन में समान अवसर प्रदान करना देश की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: महापौर समीर राजूरकर की कोशिशें रंग लाईं, मनपा में नियुक्त हुए दो वरिष्ठ सलाहकार
गोंदिया में प्रशासनिक फेरबदल, मंदार पत्की बने गोंदिया के नए जिलाधिकारी, ढाई महीने में गोंदावले का तबादला
छत्रपति संभाजीनगर में नई जल योजना को मजबूती देने में जुटा प्रशासन, अतिरिक्त पंपों से बढ़ेगी जलापूर्ति क्षमता
दूषित जलापूर्ति से बढ़ा संक्रमण का खतरा, भंडारा के नागरिकों में रोष, स्वच्छ पानी की मांग तेज
Minority rights day celebration 2025 development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में हाथठेले पर बैठाकर थाने लाई पुलिस, नाम बदलकर करा रहा था इलाज; कटरबाज का जुलूस
Jun 23, 2026 | 09:41 PMछत्रपति संभाजीनगर: महापौर समीर राजूरकर की कोशिशें रंग लाईं, मनपा में नियुक्त हुए दो वरिष्ठ सलाहकार
Jun 23, 2026 | 09:24 PMTrisha Krishnan Post: तृषा कृष्णन ने विजय को दी खास जन्मदिन बधाई, क्यूट पोस्ट से खत्म हुई अलगाव की अटकलें
Jun 23, 2026 | 09:19 PMइंदौर पहुंचे रामदास अठावले, किया बड़ा दावा; बोले- उद्धव ठाकरे का राजनीतिक भविष्य कमजोर
Jun 23, 2026 | 09:15 PMगोंदिया में प्रशासनिक फेरबदल, मंदार पत्की बने गोंदिया के नए जिलाधिकारी, ढाई महीने में गोंदावले का तबादला
Jun 23, 2026 | 09:08 PMपापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PMछत्रपति संभाजीनगर में नई जल योजना को मजबूती देने में जुटा प्रशासन, अतिरिक्त पंपों से बढ़ेगी जलापूर्ति क्षमता
Jun 23, 2026 | 09:01 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM











