देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे-संजय राउत-राज्यपाल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक में मौजूद दिग्ग्ज नेताओं की फौज, राज्यपाल समेत फडणवीस, शिंदे, पवार और राउत एक साथ

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नासिक में एक-एक कर दिग्गज राजनेताओं का जमावड़ा लग चुका है। कुंभ मेले की तारीखों के ऐलान के बाद एक ही साथ अलग-अलग कारणों से पक्ष-विपक्ष के नेता नासिक में इकट्ठा हो चुके है।

प्रिया जैस

नासिक: नासिक में पिछले दो दिनों से राजनीतिक दलों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई शीर्ष नेता विभिन्न आधिकारिक और व्यक्तिगत कार्यक्रमों के लिए शहर का दौरा कर रहे हैं। रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टर कार्यालय में साधु-संतों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कुंभ मेले की आधिकारिक तिथियों की घोषणा की गई। बैठक के बाद फडणवीस ने शहर भर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार से ही नासिक में हैं और उन्होंने सोमवार को भी कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत भी आज नासिक का दौरा कर रहे हैं।

फडणवीस-शिंदे पहुंचे नासिक

इससे शहर में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। सोमवार के कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस डॉ. अनिरुद्ध धर्माधिकारी के श्री साईंबाबा हार्ट इंस्टीट्यूट में नए अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे ओझर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होने से पहले वे एक शादी समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन भी सोमवार को सुबह नासिक पहुंचे और इस दौरे के दौरान वे भी उसी शादी समारोह में शामिल हुए।

इस बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाकरे गुट के नेता विलास शिंदे की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को दोपहर नासिक पहुंचे। वे शिवसेना के नासिक जिला प्रमुख अजय बोरास्ते की भतीजी की शादी में भी शामिल हुए। शिंदे का शाम 4 बजे के आसपास मुंबई लौटने का कार्यक्रम है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी सोमवार को नासिक आए। वे भी विलास शिंदे के यहां शादी समारोह में शामिल हुए।

संजय राउत भी नासिक में मौजूद

शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत भी नासिक में हैं, जहां उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक आंतरिक बैठक की। संजय राउत बाद में विलास शिंदे की बेटी की शादी में भी शामिल होने के लिए पहुंचे। नासिक में वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों के एकत्र होने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, अधिकांश नेताओं ने अपनी यात्राओं की प्रकृति निजी बताई है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब