Women Safety Nashik City Crime( Source: Social Media ) 
नासिक

नासिक में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, कई इलाके में छेड़छाड़ की घटनाएं; शहर में महिला सुरक्षा पर सवाल

Nashik Rape Case Marriage Promise: नासिक में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग समेत दो महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आए।

अंकिता पटेल

Women Safety Nashik City Crime: नासिक शहर में महिलाओं और युवतियों की असुरक्षा की हकीकत सामने आई है। शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग समेत 2 महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई।

इस संबंध में आडगांव, अंबड, देवळाली कैप और इंदिरानगर पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अगरटाकली क्षेत्र में रहने वाली महिला की शिकायत पर शिवम नरेंद्र आढाव (दसकांव, नासिक) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। वर्ष 2024 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर तथा महिला की बेटी की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। यह घटनाएं रामदास स्वामी नगर और नांदूरगांव के मित्तल पार्क क्षेत्र में हुई।

गाली व जान से मारने की दी धमकी

महिला के गर्भवती होने और शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने गर्भपात की सलाह देते हुए गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आडगांव पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया।

उपनिरीक्षक योगिता पाटील मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में सगे पित्ता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वडालागांव निवासी पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी सलमान असलम पठाण ने मंगलवार सुका यह कृत्य किया 11 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी। तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बच्ची की पिटाई भी की गई। बच्ची द्वारा मां को घटना बताने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इंदिरानगर पुलिस थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना