नासिक

भ्रष्टाचार के खिलाफ महिला अधिकारियों का शंखनाद, 49 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल

अमन दुबे

नासिक रोड : भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग (Prevention of Corruption Department) में तेरह महिला कर्मचारी (Women Employees) हैं, ये सभी महिलाएं जिले में चल रहे भ्रष्टाचार रोधी विभाग के अभियान में झांसी की रानी बनकर संघर्ष कर रही हैं। ये महिला राज अब तक नासिक संभाग में 49 भ्रष्टाचारियों (Corruptors) को जेल की हवा खिलाने में सफल रही हैं और ये 13 महिलाएं आम लोगों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरुकता फैला रही हैं। वर्तमान में राजस्व विभाग, पुलिस, भू-अभिलेख, जिला परिषद, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग बनाया गया है। 

जनवरी 2023 से मार्च 2023 के बीच नासिक की महिला राज ने 49 भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर झांसी की रानी जैसा कारनामा कर दिखाया है। भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग की अधीक्षक शर्मिष्ठा वालावलकर और उपाधीक्षक वैशाली पाटिल नासिक मंडल में भ्रष्ट लोगों को कैद करने के लिए आम लोगों में जागरूकता पैदा कर रही हैं। 

पुलिस अधीक्षक शर्मिष्ठा वालावलकर, पुलिस उपाधीक्षक वैशाली पाटिल, निरीक्षक साधना भोये, साधना इंगले, मीरा अदमाने, गायत्री जाधव के साथ-साथ पुलिस नायक ज्योति शार्दुल, शीतल सूर्यवंशी, क्षितिज रेड्डी, वर्षा बागले, गायत्री कुलथे, जयश्री शिंदे और वनिता महाजन इस विभाग की महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। 

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज