प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

चंदनपुरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों में आई तेजी, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

Chandanpuri Temple: आगामी खंडेराव महाराज यात्रोत्सव से पहले चंदनपुरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का मंत्री दादा भुसे ने निरीक्षण किया और सभी लंबित काम गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Khanderav Maharaj Yatra News: मालेगांव श्री क्षेत्र खंडेराव महाराज मंदिर, चंदनपुरी में चल रहे मंदिर परिसर के विभिन्न विकास कार्यों का राज्य के शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने निरीक्षण किया।

आगामी जनवरी माह में होने वाले वार्षिक यात्रोत्सव की पृष्ठभूमि में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी लंबित कार्य त्वरित गति से तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश उन्होंने संबंधित विभागों को दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री भुसे ने मंदिर के मुख्य परिसर, भव्य प्रवेश द्वार, सभा मंडप, शौचालयों तथा नदी तट के घाट क्षेत्र में जारी एवं पूर्ण हुए विकास कार्यों का जायजा लिया।

कुछ स्थानों पर कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खंडेराव महाराज यात्रोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष राज्य सहित अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु चंदनपुरी पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति तथा सुरक्षा के लिए अधिक प्रभावी नियोजन आवश्यक है, ऐसा मत मंत्री भुसे ने व्यक्त किया। घाट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, रेलिंग, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

प्रतिवर्ष चंदनपुरी दर्शन के पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

यात्रोत्सव के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत, के निर्देश दिए गए। समय पर विकास कार्य पूर्ण होने से यात्रोत्सव अधिक सुव्यवस्थित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगा, ऐसा विश्वास मंत्री भुसे ने व्यक्त किया, इस निरीक्षण दौरे के अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र