मनोज जरांगे के रैली 
नासिक

मनोज जरांगे की रैली में चोरों ने किए हाथ साफ, जेब कतरों ने चुराए लाखों के जेवर

नासिक में मराठा आरक्षण की मांग के लिए मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे द्वारा आयोजित शांति रैली का समापन हुआ। यह रैली चाेरों के कारण भी चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरों ने लगभग 5 लाख रुपए के सोने के गहने चोरी किए।

आकाश मसने

नासिक: दो दिन पहले नासिक में मराठा आरक्षण की मांग के लिए मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे द्वारा आयोजित शांति रैली का समापन हुआ। इस शांति रैली के समापन भाषण में जरांगे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ओबीसी नेता छगन भुजबल पर निशाना साधा। इससे जरांगे की शांति रैली की समापन सभा काफी चर्चा में आ गई। इसके अलावा यह रैली चाेरों के कारण भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

मनोज जरांगे की नासिक में शांति रैली के दौरान चोरों ने रैली में भाग लेने वाली महिलाओं और पुरुषों के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। चोरों ने लगभग 5 लाख रुपए के सोने के गहने चोरी किए और इस मामले में शहर के पंचवटी और आडगाव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी यह है कि जरांगे की शांति रैली में वनसगाव निवासी ज्ञानेश्वर कारभारी शिंदे अपने साथी मित्रों के साथ आए थे, लेकिन उनके गले से अज्ञात चोरों ने 90 हजार रुपए की सोने की चेन चोरी कर ली। इसके अलावा हिरावाडी रोड निवासी कृष्णा वामन टर्ले (63) की 3 तोले की 60 हजार रुपए की सोने की चेन, ओमकार अशोक वाबले (21) की 46 हजार रुपए की सोने की चेन, करंजवण दिंडोरी निवासी नानासाहेब आनंदराव मोरे (50) की 20 हजार रुपए की सोने की चेन, सिन्नर निवासी सचिन शिवाजी थोरात (32) की 18 हजार रुपए की सोने की चेन, निफाड निवासी सुनील भाऊसाहेब कदम (45) की 2 तोले की 40 हजार रुपए की चेन, दिनकरराव पंडितराव भोसले (67, सारुले, निफाड) की 5 तोले की 50 हजार रुपए की चेन, ब्रीजनगर निवासी आशा बालासाहेब चौधरी (49) की 30 हजार रुपए का सोने का मंगलसूत्र चोरों ने चोरी कर लिया। यह सभी मामले आडगाव पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा पंचवटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज मामलों के अनुसार केशव पंढरीनाथ ढोली (59) की 30 हजार रुपए की सोने की चेन, सौरभ देवचंद महाले की 60 हजार रुपए की सोने की चेन और सीमा माधव पिंगले की 60 हजार रुपए का सोने का मंगलसूत्र चोरों ने चोरी कर लिया। इस तरह पंचवटी और आडगाव पुलिस स्टेशन की सीमा से चोरों ने लगभग 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी किए गए हैं।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा