नासिक में सड़क दुर्घटना (कंसेप्ट फोटो) 
नासिक

Nashik News: नासिक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, शादी से लौटते वक्त हादसे का शिकार, 6 लोगों की मौत

Nashik Accident: नासिक में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में हंसते-खेलते परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नासिक में शादी से लौटते वक्त एक कार घर से जाकर टकरा गई। इस हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रिया जैस

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नासिक में हुए इस सड़क हादसे में एक हसंता-खेलता परिवार उजड़ गया और मातम पसर गया। नासिक में सड़ हादसे में 6 लोगों की जान चली गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, नासिक में एक कार सड़क किनारे स्थित एक मकान से जा टकराई, जिससे कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि कलवान तालुका के कोल्हापुर फाटा में बुधवार रात करीब 10 बजे हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सताना के नामपुर का एक परिवार नासिक में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। उसी दौरान कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार नासिक-कलवान रोड पर एक बंगले से जा टकराई।''

मृतकों की हुई पहचान

उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके एक रिश्तेदार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मौके पर ही जिन लोगों की मौत हो गई उनकी पहचान शैला वसंत भदान (62), उनकी बेटी माधवी मेटकर (32) और नातिन त्रिवेणी मेटकर (4), उनकी रिश्तेदार सरला भालचंद्र भदान (50), कार चालक खालिक महमूद पठान (50) के रूप में हुई। मानसून सत्र का इंतजार, विशेष सत्र की मांग पर सुप्रिया सुले ने नहीं किए हस्ताक्षर, बताई वजह

अस्पताल पहुंचने के बाद हुई मौत

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं मेटकर के 12 वर्षीय बेटे की अस्पताल में भर्ती होने के बाद मौत हो गई और उनके रिश्तेदार भालचंद्र भदान (52) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कलवान थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?