पेड़ कटाई पर आदित्य ठाकरे का हमला 
नासिक

पेड़ कटाई पर आदित्य ठाकरे का हमला, बोले-भाजपा नासिक में लाना चाहती है ‘रावण राज’

Aditya Thackeray: आदित्य ठाकरे ने नासिक में कुंभ मेला 2027 के लिए प्रस्तावित पेड़ कटाई योजना को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी शहर में ‘रावण राज’ लाना चाहती है।

आंचल लोखंडे

Nashik Tree Cutting Controversy: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत नासिक में प्रस्तावित पेड़ कटाई योजना को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी शहर में ‘रावण राज’ लाना चाहती है।15 जनवरी को होने वाले नासिक नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिवसेना (उबाठा), मनसे, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम की तर्ज पर नासिक नगर निगम के तहत एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की परिकल्पना की गई है। उन्होंने शहर में बेहतर परिवहन सुविधाएं और कम करों का भी वादा किया।

रावण राज

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया, “अगर भाजपा के मन में सचमुच राम होते, तो उसने तपोवन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई नहीं की होती। वह इस जमीन को बिल्डरों को सौंपना चाहती है।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा का हिंदुत्व राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और कहा कि “यह पार्टी महाराष्ट्र में रावण राज लाना चाहती है।”

विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध किया

गौरतलब है कि नासिक नगर निगम ने ‘साधु ग्राम’ कॉलोनी के निर्माण के लिए तपोवन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव रखा था, जिसका स्थानीय नागरिकों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध किया। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने इस योजना पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी थी।

डेवलपर्स को उपहार

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा “महाराष्ट्र को निगलने और इसे डेवलपर्स को उपहार में देने” की मानसिकता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह ‘भूख’ महाराष्ट्र और उसके शहरों को नष्ट करने और देश को पीछे धकेलने वाली है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा