नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
नासिक

Nashik News: LCB इंस्पेक्टर श्रीराम पवार की कार्रवाई, नागपुर-सूरत हाईवे पर ऑपरेशन सफल

Nashik District के धुलिया जिले में स्थानीय अपराध शाखा ने एमडी ड्रग्स तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 25 सितंबर को नागपुर-सूरत हाईवे पर बड़ी कार्रवाई की गई थी।

अपूर्वा नायक

Dhuliya News In Hindi: जिले में सिंथेटिक नशे की लहर पर ब्रेक लगाते हुए स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने एमडी ड्रग्स की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा किया है। इंस्पेक्टर श्रीराम पवार की तीखी नजर और तेज कार्रवाई से 17 लाख 51 हजार रुपये कीमत का माल जब्त हुआ।

यह बड़ा ऑपरेशन 25 सितंबर 2025 को मोहाड़ी स्थित नागपुर-सूरत हाईवे पर चला, जहाँ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गोपनीय सूत्र से मिली टिप पर इंस्पेक्टर पवार ने फुर्ती दिखाई, उन्हें सूचना मिली कि सैयद आतिक सैयद रफीक (37, मालेगांव, नासिक) और मजहर खान यूसुफ खान (33, राजस्थान) कार में एमडी पाउडर (मेथेड्रोन) लेकर जलगांव से धुलिया घुस रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे और अपर अधीक्षक अजय देवरे के निर्देश पर LCB टीम ने होटल रेसिडेंसी पार्क के पास जाल बिछाया। कार रुकते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पवार की टीम ने उन्हें चपलता से पकड़ लिया।

ड्रग्स की खेप और हाई-प्रोफाइल सप्लाई का खुलासा

तलाशी में आतिक के पास 104 ग्राम सफेद पाउडर मिला, जिसे फॉरेंसिक जांच ने एमडी पाउडर साबित किया।

शहर को नशे का गढ़ नहीं बनने देंगे

  • इसकी बाजार कीमत 10 लाख 40 हजार रुपये है। साथ ही 7 लाख रुपये की होंडा कार और 11 हजार रुपये के तीन मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे धुलिया में कई बार ड्रग्स बेच चुके हैं और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में इसकी सप्लाई करते थे।
  • इंस्पेक्टर पवार ने कहा कि यह जिले की पहली बड़ी एमडी जब्ती है। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8(सी), 21 (सी) और 29 के तहत मोहाड़ीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब सप्लाई चेन तोड़ेंगे, खरीदारों तक पहुंचेंगे।
  • टीम में सब-इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण पारधी, चेतन मुंढे, संजय पाटिल, राहुल सानप, पवन गवली, आरिफ पठान समेत कई जवान शामिल रहे। अधीक्षक धिवरे ने आश्वासन दिया कि ऐसी कार्रवाइयां रुकेंगी नहीं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला