(फाइल फोटो)  
नासिक

निकाय चुनाव की रेस में आगे रहेगी महिलाओं की भागीदारी, 38 सीटें पर फीमेल कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व

Nashik News: नासिक निकाय चुनाव से पहले ही महिला कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी आ रही हैं। महिलाओं की दावेदारी को मजबूत करने के लिए जिला परिषद में 38 महिलाए सदस्य चुनी जाएगी।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: जिला परिषद की गट-गणना का मसौदा का अंतिम रुप तैयार हो चुका है, और अब सभी इच्छुक उम्मीदवारों की निगाहें आरक्षण ड्र्रॉ पर टिकी हैं।अनुमान है कि 74 सीटों वाली जिला परिषद में 38 महिला सदस्य चुनकर आएंगी, और सबसे अधिक सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित होंगी।

इसके अलावा, 20 सीटें सामान्य वर्ग के लिए रहेंगी।जिला परिषद में 74 गट (ब्लॉक) और पंचायत समितियों में 148 गट होंगे।इस बार आरक्षण जनसंख्या के घटते क्रम में निकाला जाएगा, जिसका मतलब है कि जिस गट में जिस जाति की जनसंख्या अधिक होगी, वह गट उसी जाति के लिए आरक्षित किया जाएगा। गण संरचना का मसौदा अंतिम रूप ले गट-गण संरचना का मसौदा अंतिम रूप से तैयार हो गया है और पिछले सप्ताह राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।अगला चरण आरक्षण ड्रॉ का है, जिसकी तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

74 में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए

आरक्षित होने की संभावना है। शेष 40 में से 20 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए होंगी, जिन्हें लॉटरी पद्धति से तय किया जाएगा, और 20 सीटें सामान्य वर्ग के लिए होंगी।अनुमान है कि सामान्य वर्ग की 20 सीटें मुख्य रूप से निफाड, सिन्नर, येवला, चांदवड और मालेगांव जैसी तहसीलों में होंगी।वहीं, इगतपुरी, त्र्यंबकेश्वर, पेठ, दिंडोरी, सुरगाणा जैसे तहसीलों में एसटी की जनसंख्या अधिक होने के कारण 29 सीटें इन्हीं क्षेत्रों में आरक्षित होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :-

राजनीतिक दिग्गजों को सुरक्षित सीट की तलाश

विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार, यदि आरक्षित और सामान्य सीटों की संख्या यही रहती है, तो कई राजनीतिक दिग्गजों को नुकसान हो सकता है. यदि उन्हें सुरक्षित सीट नहीं मिलती है, तो उनके पास सामान्य सीट से चुनाव लड़ने का विकल्य होगा लेकिन, दूसरे गट से और सामान्य श्रेणी से चुनाव जीतकर आना एक बड़ी चुनौती होगी।सभी गटों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षग होगा, जिससे जिला परिषद में 38 महिला सदस्य चुनकर आएंगी।इनमें से 15 महिलाएं अनुसूचित जनजाति से और 3 अनुसूचित जाति से होगी।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे