नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
नासिक

वायरल वीडियो में दिख रही सट्टेबाजों की गुंडई, सरेआम 3 पुलिसवालों की कर दी पिटाई

धुलिया शहर की एक वीडियो धडल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।वीडियो ने प्रशासन की कानून व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़े कर दिया है। वीडियो में कुछ सट्टेबाज 3 पुलिस वालों की पिटाई करते हुए दिखे है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi:शहर में एक कुख्यात सट्टेबा ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। आरो ने दिनदहाड़े 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पीट थाने में कुर्सी तोड़ी, महिलाकर्मी से बदसलूकी की और एसपी ऑफिस का शीशा तक फोड़ दिया। इस सब के बावजूद, पुलिस ने शुरुआत में सिर्फ एनसी दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया.

मारपीट का वीडियो वायरल

यह घटना रविवार दोपहर 3:30 बजे से 4 बजे के बीच आगरा रोड-पांच कंदील इलाके की है। ट्रैफिक पुलिस की टीम गश्त कर रही थी, तभी शराब के नशे में धुत सोपान पाटील नामक व्यक्ति ने एएसआई फूलपागरे, दीपक सैदाने और कुलकर्णी के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी।आसपास के लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस की वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंची।

थाने और एसपी ऑफिस में भी जारी रहा आतंक

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर आजाद नगर थाने ले गए, लेकिन वहां भी उसका हंगामा जारी रहा। उसने थाना प्रभारी के सामने ही एक पुलिसकर्मी की फिर से पिटाई की, थाने को कुर्सी तोड़ डाली और एक महिलाकर्मी से भी बदसलूकी की। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस गंभीर अपराध के लिए सिर्फ एनसी दर्ज की और आरोपी को छोड़ दिवा, इस घटना के बाद आरोपी सोपान पाटील के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गया और जहां मेन गेट का शीशा तोड़ दिया। घंटों बाद, पुलिस ने IPC की धारा 353 (सरकारी काम में बाधा डालना) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

  • शहर में यह चर्चा गर्म है कि इस सट्टेबाज को किसी आला अधिकारी या राजनेता का संरक्षण मिला हुआ है। नागरिकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस अपराधियों के आगे घुटने टेक रही है।
  • पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी पर पहले भी सट्टेबाजी के कई मामले दर्ज हैं, लेकिन हर बार यह बया निकलता है।
  • शहरवासी मांग कर रहे हैं कि पुलिस अपनी साख बचाने के लिए इस मामले में सख्त कार्रवाई करे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान